Explore

Search

May 28, 2026 11:30 pm

प्रशासन

अस्पताल में चोरी की घटना का खुलासा,तीन शातिर गिरफ्तार, चोरी का माल व टेम्पू बरामद

चित्तौड़गढ़। थाना शंभूपुरा पुलिस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अरनिया पंथ में हुई चोरी एवं नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया एसी, एलईडी टीवी, कूलर, इन्वर्टर बैटरी सहित अन्य सामान तथा चोरी में प्रयुक्त टेम्पू बरामद किया है। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि 13 मई 2026 को अज्ञात व्यक्तियो के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अरनिया पंथ के अन्दर लगे फ्रिज, एसी, कूलर, एल ई डी, बैटरी, आदि कई सामान ताले तोड़कर चोरी करने के सबंन्ध में रिपोर्ट प्राप्त हुई । उक्त रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर चोरी की वारदातो का खुलासा हेतु एक विशेष आसूचना टीम का गठन किया गया। आसपास के सी.सी.टी.वी कैमरे चेक किए गये। नकबजनी की वारदातो में अज्ञात अभियुक्तगणो की तलाश हेतु एएसपी मुकुल शर्मा व डीएसपी भदेसर विनोद कुमार के सुपरविजन में थानाधिकारी धर्मराज मीना के नेतृत्व में टीम को वारदात का खुलासा करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। प्रकरण में गठित टीम द्वारा परम्परागत तरीको सभी संदिग्ध की गतिविधियों के बारे ठोस जानकारी एकत्रित की गई। टीम के द्वारा प्रकरण में चोरी करने वाले तीन लोगो को गिरफ्तार कर चोरी किया गया माल ,एसी सेट कम्प्रेशर सहित 2,जम्बो कुलर बडा 1,प्लास्टीक का छोटा कुलर 1,इन्वर्टर युपीएस 1. इन्वर्टर की बेट्री बडी 2. एलईडी टीवी  1. पॉवर स्टेब्लाईजर  व अन्य सामान बरामद किया । चोरी के माल को ले जाने में प्रयुक्त वाहन टेम्पू बरामद किया गया। पुलिस ने मुराद शाह पिता रजाक शाह मुसलमान उम्र 27 साल निवासी निकुम्भ  हाल हुसेनी चौक डुंगला,शोभालाल उर्फ ललित मेघवाल पिता श्री मदनलाल मेघवाल उम्र 28 साल निवासी  मेघवालो का मोहल्ला डॅुगला हाल घाटी के उपर भुवाणा थाना सुखेर जिला उदयपुर, ईमरान खां पिता श्री आजाद खां मुसलामान निवासी कच्ची बस्ती निम्बाहेडा हाल बाबु बस्ती निम्बाहेडा को गिरफ्तार किया।फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर