Explore

Search

July 26, 2026 9:29 pm

लेफ्टिनेंट कर्नल ईशा ठकराल ने संभाला सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ के उप प्राचार्य का पदभार

चित्तौड़गढ़। सैनिक स्कूल में लेफ्टिनेंट कर्नल ईशा ठकराल ने सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ के उप प्राचार्य का पदभार ग्रहण किया। स्कूल के प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया ने उप प्राचार्य को स्कूल की कार्यप्रणाली से अवगत कराया।
स्कूल के जनसम्पर्क अधिकारी बाबूलाल शिवरान ने बताया कि लेफ्टिनेंट कर्नल ईशा ठकराल आर्मी एजुकेशनल कोर की एक दक्ष एवं अनुभवी अधिकारी हैं। उन्होंने 16 सितंबर 2006 को भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त किया तथा वह दूसरी पीढ़ी की सेना अधिकारी होने के साथ-साथ ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी, चेन्नई की पूर्व छात्रा भी हैं।
लेफ्टिनेंट कर्नल ठकराल ने जम्मू विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। उन्हें शिक्षा, नेतृत्व, प्रशासन एवं जनसंपर्क के क्षेत्र में व्यापक अनुभव प्राप्त है। वर्ष 2008 से 2011 तक उन्होंने भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून में जनसंपर्क अधिकारी के रूप में सेवाएं दीं। इस दौरान उन्होंने जेंटलमैन कैडेट्स के प्रशिक्षण के साथ-साथ संस्थागत संचार एवं आउटरीच गतिविधियों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत लेफ्टिनेंट कर्नल ईशा ठकराल ने विद्यालय की उपलब्धियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त करते हुए विद्यालय को अग्रणी संस्थान बनाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर