Explore

Search

July 11, 2026 11:56 pm

सहकारिता मंत्री के बिगड़े बोल पर बवाल, महिला कांग्रेस ने सड़क पर उतरकर फूंका पुतला

चित्तौड़गढ़। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह के निर्देशानुसार महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष यशोदा नरेंद्र पुरोहित के नेतृत्व में तथा शहर अध्यक्ष रेणु कॅवर राठौड़ की अध्यक्षता में शनिवार को चित्तौड़गढ़ जिले की महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन चौराहे पर राजस्थान के सहकारिता मंत्री के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया तथा उनका पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा मंत्री द्वारा महिलाओं के प्रति अमर्यादित एवं आपचिजनक भाषा का प्रयोग किया गया है, जो महिलाओं के सम्मान और सामाजिक मर्यादाओं के विरूद्ध है। इसको लेकर महिलाओं में व्यापक आक्रोश देखने को मिला।
जिला अध्यक्ष यशोदा नरेंद्र पुरोहित ने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि द्वारा महिलाओं के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग कतई स्वीकार्य नहीं है। महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए महिला कांग्रेस लगातार संघर्ष करती रहेगी तथा भविष्य में भी इस प्रकार की घटनाओं के विरोध में आवाज उठाती रहेगी। जिलाध्यक्ष पुरोहित ने गालीबाज मंत्री को तुरंत बर्खास्त करने की माँग उठाते हुए चेतावनी दी कि यदि महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले बयान और व्यवहार पर रोक नहीं लगी तो आंदोलन को राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर तक और व्यापक रूप दिया जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संम्पूर्ण चित्तौड़गढ़ जिले से महिला कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर