Explore

Search

September 22, 2026 5:40 pm

कनेरा पुलिस के हत्थे 12 क्विंटल से अधिक डोडा चूरा, बोलेरो पिकअप जब्त।

निम्बाहेड़ा । ऑपरेशन त्रिनेत्र के  अंतर्गत कनेरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 क्विंटल से अधिक अवैध अफीम डोडा चूरा से भरी एक बोलेरो पिकअप जब्त की है। घाटारानी क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान पुलिस को देखकर वाहन चालक बोलेरो पिकअप छोड़कर जंगल की ओर फरार हो गया। तलाशी लेने पर वाहन में 59 कट्टों में भरा भारी मात्रा में अवैध डोडा चूरा बरामद हुआ। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि कनेरा थानाधिकारी महेन्द्र सिंह के निर्देशन में एसआई अमृतलाल के नेतृत्व में मत जाप्ते की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुऐ, दौराने नाकाबन्दी घाटारानी पर अठाणा (एमपी) की तरफ से एक बोलेरो पिकअप का चालक पुलिस जाब्ता की नाकाबन्दी को देखकर नाकाबन्दी पॉईन्ट से 50 मीटर की पहले ही अपनी बोलेरो पिकअप  को रोड पर छोडकर घाटारानी के जंगल मे अन्धेरे मे भागता हुआ नजर आया। जिसके पीछे पुलिस जाब्ता द्वारा दौडकर काफी तलाश की गई। मगर रात्री का अन्धेरा होने तथा घना जंगल होने से बोलेरो पिकअप चालक फरार हो गया। फरार चालक के द्वारा मौके पर छोटकर गई पिकअप बोलेरो के रस्सा तिरपाल खोलकर तलाशी ली गई तो बोलेरो पिकअप मे काले व पीले रंग के प्लास्टीक के कुल 59 क‌ट्टो में अवैध डोडा चूरा भरा हुआ मिला। जिसका तौल करने पर कुल वजन 12 क्विन्टल 73 किलो 830 ग्राम अवैध डोडा चुरा मिला। मौके पर अवैध अफीम डोडा चुरा व बोलेरो पिकअप गाडी को जप्त किया जाकर अनुसंधान शुरू किया गया।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर