Explore

Search

September 23, 2026 10:51 am

बड़ीसादड़ी में कांग्रेस प्रत्याशी बद्रीलाल जाट का जन्मदिन बना सेवा का उत्सव; गौसेवा और फल वितरण कर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

चित्तौड़गढ़ के बड़ीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक सरोकार और सेवा की एक अनूठी तस्वीर देखने को मिली। कांग्रेस प्रत्याशी एवं निवर्तमान डेयरी चेयरमैन बद्रीलाल जाट जगपुरा के जन्मदिवस के अवसर पर कांग्रेस परिवार और सहयोगी संगठनों ने विभिन्न स्थानों पर सेवा, गौसेवा और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया। पूरे क्षेत्र में इस दिन को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।

गौसेवा के इसी क्रम में बारावरदा स्थित महावीर गोवर्धन गौशाला में मंडल अध्यक्ष लालचंद गुर्जर और पूर्व देवगढ़ मंडल अध्यक्ष बालू मीना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गौमाताओं को गुड़ खिलाकर आशीर्वाद लिया। वहीं, बड़ी सादड़ी की ओम शांति गौशाला में नगर कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत सिंह झाला के नेतृत्व में हरा चारा खिलाया गया। यहाँ गौशाला के राहुल मेहता द्वारा कार्यकर्ताओं का ओढ़ना पहनाकर सम्मान भी किया गया। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान गौसेवा को भारतीय संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया।

सेवा का यह सिलसिला यहीं नहीं रुका। गंगरार क्षेत्र की कौशल्या गौशाला में प्रधान रविंद्र सिंह राणावत और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष परमेश्वर जाट के नेतृत्व में, तथा चित्तौड़गढ़ की गांधीनगर गौशाला में कपासन युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष वी.पी. सिंह नरधारी और युवा कार्यकर्ताओं द्वारा गौमाताओं को चारा खिलाकर बद्रीलाल जाट के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की गई। गौसेवा के साथ-साथ मानव सेवा का भी संकल्प नजर आया।

बड़ी सादड़ी हॉस्पिटल में एनएसयूआई कार्यकर्ता दिनेश सिंह राव के नेतृत्व में मरीजों को फल वितरित किए गए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की गई। इन सभी आयोजनों में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और शुभचिंतक मौजूद रहे, जिन्होंने बद्रीलाल जाट के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करते हुए समाज में सेवा भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर