Explore

Search

August 7, 2026 7:47 am

दुर्ग की तलहटी में नग्न अवस्था में मिला महिला का शव, पत्थर से कुचला कुचला चेहरा 

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़ दुर्ग की तलहटी में स्थित पाड़नपोल झरने के पास शुक्रवार सुबह एक अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। घटना का खुलासा तब हुआ जब हरियालो राजस्थान अभियान के तहत नरेगा श्रमिक वहां झाड़ियों की सफाई कर रहे थे। प्रथम दृष्टया मामला निर्मम हत्या का नजर आ रहा है। कोतवाली थाना प्रभारी तुलसीराम के अनुसार, मृतका का चेहरा पत्थर से बुरी तरह कुचला गया था और वह पत्थर भी शव के चेहरे पर ही रखा मिला। युवती की टी-शर्ट चेहरे की तरफ खींची हुई थी, जिससे पहचान छिपाने और दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह, एएसपी मुकुल शर्मा और डीएसपी ब्रजेश सिंह सहित भारी पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल और एमओबी टीमों को बुलाया गया। शव के पास से पानी की बोतल, चिप्स और नमकीन के पैकेट बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार शव करीब तीन-चार दिन पुराना है। फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती मृतका की पहचान करना है, जिसके लिए आसपास के थानों और गुमशुदगी के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर