Explore

Search

July 11, 2026 11:26 pm

वाल्मीकि महासभा नगर शाखा ने सौंपा ज्ञापन, हर माह की एक तारीख को वेतन देने की मांग

चित्तौड़गढ़। सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा नगर शाखा चित्तौड़गढ़ द्वारा नगर परिषद प्रशासक एडीएम चित्तौड़गढ़ को ज्ञापन सौंप कर शीघ्र निस्तारण की मांग की गई।

नगर अध्यक्ष शंकर लोठ ने बताया कि वेतन 1 तारीख तक जमा नहीं होने के चलते सफाई कर्मचारियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जिससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। कई बार लिखित अवगत कराये जाने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। एमडीएम को ज्ञापन सौंप कर प्रत्येक माह की एक तारीख को वेतन जमा किये जाने की मांग की गई। साथ ही समर्पित अवकाश का भुगतान जो कि मई माह में जमा हो जाना चाहिये था लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते अभी तक नहीं हुआ। पिछले तीन वर्षों से वर्दी का बकाया चल रहा है। यूनियन द्वारा विभाग को लिखित अवगत कराया गया किन्तु कोई ध्यान नहीं दिया गया। वर्दी का पैसा नहीं देने के बावजूद वर्दी के लिए बाध्य किया जाता है। इसलिए शीघ्र वर्दी का बकाया भुगतान कराया जावे वहीं रात्रीकालीन सफाई सेवा को तुरंत प्रभाव से बंद किया जावे। इस दौरान प्रदेश संगठन सचिव घनश्याम लोठ, रमेश, जगदीश, योगेश, ओमप्रकाश, संदीप, अरूण लोठ, बिल्लू, विनोद, विजय, अविनाश, बंटी, शिव, गोपाल, गोविन्द, जीतू सहित कई वाल्मीकि समाजजन मौजूद रहे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर