Explore

Search

June 6, 2026 12:33 am

विश्व पर्यावरण दिवस पर तस्वारिया विद्यालय में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

कपासन। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पीएम श्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय तस्वारिया के खेल मैदान में स्वीप गतिविधि के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कपासन गोपाल लाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संस्था प्रधान सी.पी. सिरोया एवं पर्यावरण प्रेमी घनश्याम शर्मा ने बताया कि विद्यालय परिसर एवं खेल मैदान में 11 छायादार एवं पर्यावरण हितैषी पौधे लगाए गए। कार्यक्रम के दौरान पौधों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक पौधे पर ट्री-गार्ड भी लगाए गए, जिससे उनके संरक्षण एवं बेहतर विकास को सुनिश्चित किया जा सके।
पौधारोपण अभियान के तहत पीपल, नीम, शीशम एवं गुलमोहर सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। इस अवसर पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गोपाल लाल शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। पौधारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी और भावी पीढ़ियों के प्रति हमारा दायित्व है। कार्यक्रम में पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी बामणिया घनश्याम भट्ट ने भी सहभागिता निभाते हुए पौधे लगाए तथा विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण और अधिकाधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक सत्यनारायण जोशी, शिक्षक श्यामलाल गौड़, घनश्याम शर्मा (पीटीआई), मुकेश गर्ग, कमलेश गाडरी, रामलाल जाट, मुकेश सुथार, गजेंद्र गर्ग, रवि सुथार सहित विद्यालय स्टाफ, ग्रामीणजन एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने पौधों की देखभाल एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर