Explore

Search

September 24, 2026 10:51 pm

350 ग्राम अवैध एमडीएमए  पाउडर जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत चन्देरिया थाना पुलिस एवं जिला विशेष टीम  ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 350 ग्राम अवैध एमडीएमए पाउडर बरामद किया है। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि चंदेरिया थानाधिकारी मोतीराम मय जाब्ता एवं डीएसटी की संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा मंगलवार को नई आबादी बोदियाना में जाहिद खान के किराये के मकान में आरोपी आसिफ खान, जाहिद खान, फिरोज खान एवं जाहिद हुसैन के कब्जे से अवैध एम.डी.एम.ए पाउडर कुल वजन 350 ग्राम मय प्लास्टिक की थैली के जब्त कि जाकर के घटना कारित करने में प्रयुक्त मोटर साईकिल को नियमानुसार जब्त किया जाकर अभियुक्तगणो को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया, प्रकरण दर्ज कर जब्त शुदा अवैध मादक पदार्थ के सम्बन्ध में अनुसंधान जारी है।

◆ पुलिस ने 4 तस्कर पकड़े
1. आसिफ खान पिता अशरफ खान पठान उम्र 31 साल निवासी नई आबादी बोदियाना पुलिस थाना चन्देरिया
2. जाहिद खान पिता मुनीर खान पठान उम्र 32 साल निवासी घटेरा पुलिस थाना कोतवाली निम्बाहेडा हाल नई आबादी बोदियाना
3. फिरोज मौहम्मद पिता लतीफ मौहम्मद मन्सुरी उम्र 30 साल निवासी गिलूण्ड पुलिस थाना रेलमगरा जिला राजसमन्द
4. जाहिद हुसैन पिता मुस्ताक खा मेव उम्र 27 साल निवासी गिलूण्ड पुलिस थाना रेलमगरा जिला राजसमन्द

पुलिस कार्यवाही पुलिस टीम में चंदेरिया
थानाधिकारी मोतीराम, हैड कानि. विक्रमसिंह कानि.जितेन्द्र, रणजीत, मुलाराम, गोगराज, ईश्वर, शंकर लाल और जिला विशेष टीम में हैडकानि.प्रमोद कुमार,कानि.रतनसिंह, अमित कुमार, अजय कुमार, बलराम, मनोज कुमार, शीशराम, प्रीतम, कमलेश धाकड़ शामिल थे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर