Explore

Search

September 23, 2026 10:48 am

चित्तौड़ी आठम महोत्सव समिति ने मनाई प्रताप जयंती

चित्तौड़गढ़। एकलिंग दिवान, हिन्दुआ सूरज, मेवाड़ कुलभूषण, प्रातः स्मरणीय, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती चित्तौड़ी आठम महोत्सव समिति द्वारा मनाई गई।

समिति के अमन गौड़ ने बताया कि बुधवार 17 जून को सायं 5 बजे प्रताप सर्कल स्थित महाराणा प्रताप की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये गये। जय शिवा सरदार की, जय राणा प्रताप की, के गगनभेदी नारे लगा कर वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप को याद किया गया।

इस दौरान चित्तौड़ी आठम महोत्सव समिति के अध्यक्ष मुकेश नाहटा ने बताया कि महाराणा प्रताप केवल मेवाड़ के शासक ही नहीं बल्कि स्वाभिमान, साहस और स्वतंत्रता के अमर प्रतीक हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने अपने सिद्धान्तों से समझौता नहीं किया। उनका संघर्ष, त्याग और मातृभूमि के प्रति समर्पण आज भी करोड़ों लोगों को प्रेरित करता है। हमें उनके पदचिह्नों पर चलना चाहिये।

चित्तौड़गढ़ गौरव प्रन्यास के एडवोकेट संदीप सेठिया ने कहा कि माई ऐड़ा पुत जण, जेहड़ा राणा प्रताप, अकबर सुतो औझकै, जाण सिराणै सांप। माता ऐसे पुत्र को जन्म दे जैसे राणा प्रताप हुए। जिसके खौफ से अकबर सोते हुए भी चौंक उठता था जैसे सिरहाने कोई सांप हो। हमें प्रताप के जीवन से सीख लेनी चाहिये।

अध्यक्ष मुकेश नाहटा, संदीप सेठिया, अमन गौड़, कुलदीप पारीक, अर्जुन जोशी, मुकेश खटीक, राजवीर कसेरा, राहुल सोनी, शुभम सेन, ललित मोदी, शुभम तनेजा, शुभम सोनी, लवीन वासवानी, विकास बोरदिया, राजवीर सोनी, भरत भारद्वाज, शिवलाल भोई, धर्मेन्द्र सिंह, दीपक सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर