Explore

Search

June 21, 2026 12:31 am

जेके माइनिंग लीज रद्द करने की मांग: बेगूं में किसानों की विशाल बैठक, 23 को कलेक्टर से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

बेगूं। क्षेत्र में जेके सीमेंट की माइनिंग लीज और प्लांट को निरस्त करवाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार 19 जून 2026 की शाम देवनारायण सराय में प्रभावित और अप्रभावित क्षेत्रवासियों की एक विशाल बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आर-पार की लड़ाई का ऐलान करते हुए आंदोलन की आगामी रूपरेखा तय की गई। बैठक में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे किसानों और ग्रामीणों ने एक स्वर में हुंकार भरते हुए कहा कि वे किसी भी हाल में अपने पर्यावरण, जल, जंगल और जमीन को उजड़ने नहीं देंगे। किसानों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि इस लड़ाई में अगर उन्हें अपने प्राणों की आहुति भी देनी पड़ी, तो वे पीछे नहीं हटेंगे।

अस्तित्व खो देंगे ऐतिहासिक स्थल और गोचर भूमि
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं और कार्यकारिणी सदस्यों ने कहा कि अरावली की पहाड़ियों में स्थित यह वन क्षेत्र अत्यंत समृद्ध है। यहाँ एक ओर जहाँ जोगणिया माता जैसा ऐतिहासिक और आस्था का प्रमुख केंद्र स्थित है, वहीं दूसरी ओर रुड़गढ़ बालाजी, गौशाला और हजारों बीघा उपजाऊ कृषि व चारागाह भूमि मौजूद है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सरकार, राजनेता और पूंजीपति मिलकर इस हरे भरे क्षेत्र को बर्बादी की ओर धकेलना चाह रहे हैं, जिसे यहाँ की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। आंदोलन को तेज करने के लिए बनीं समितियां बैठक के दौरान आंदोलन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने के लिए कई अलग अलग समितियों का गठन किया गया है। सभी सदस्यों ने एकजुट होकर आगे की रणनीति पर अपने विचार साझा किए। 23 जून को जिला कलेक्टर से करेगा मुलाकात
बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि मंगलवार, 23 जून 2026 को सभी समितियों का एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल जिला कलेक्टर से मुलाकात करेगा।
इस मुलाकात में प्रतिनिधिमंडल जेके सीमेंट माइनिंग लीज से इस पूरे क्षेत्र में होने वाले भयानक पर्यावरणीय नुकसान और संभावित बर्बादी की पूरी जानकारी प्रशासन को देना।
इस दौरान बेगूं में हुए पिछले धरना-प्रदर्शन के दौरान प्रशासन को जो 7 दिन का समय दिया गया था, उस पर प्रशासन के प्रतिउत्तर की मांग कि जाएगी।

आगे की चेतावनी
प्रशासन को आंदोलन की आगामी उग्र रणनीति के बारे में स्पष्ट रूप से अवगत कराना। क्षेत्रवासियों ने साफ कर दिया है कि 23 जून को जिला कलेक्टर से होने वाली वार्ता के बाद ही आंदोलन के अगले और बड़े चरण का शंखनाद किया जाएगा।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर