Explore

Search

June 21, 2026 12:37 am

11 केवी के टूटे पोल के तारों की चपेट में आने से दादा-पोते की दर्दनाक मौत

गंगरार, माय सर्कल न्यूज। गंगरार उपखंड क्षेत्र के जोजरों का खेड़ा गांव में बिजली विभाग की एक बड़ी लापरवाही ने हंसते-खेलते परिवार को तबाह कर दिया। खेत पर काम करने गए दादा और पोते की 11 केवी लाइन की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, 55 वर्षीय मोहन लाल अहीर अपने 13 वर्षीय पोते अर्पित अहीर के साथ खेत पर काम करने गए थे। ग्रामीणों का आरोप है कि 4 दिन पहले आए तेज अंधड़ के कारण 11 केवी का एक विद्युत पोल टूटकर जमीन पर गिर गया था, जिसमें करंट चालू था। जैसे ही दादा-पोते खेत की मेड़ पर पहुंचे, वे इन बिखरे हुए तारों की चपेट में आ गए और मौके पर ही जिंदा जल गए। इस खौफनाक मंजर को देखकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और उचित मुआवजे की मांग को लेकर मौके पर ही प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और समझाइश के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए गंगरार अस्पताल भेजा गया। ग्रामीणों ने कहा कि हमने टूटे तारों की सूचना बिजली विभाग को पहले ही दे दी थी, लेकिन लापरवाही के चलते कोई एक्शन नहीं लिया गया। इस विभाग की सुस्ती ने आज दादा-पोते की जानें ले लीं।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर