Explore

Search

June 23, 2026 12:55 am

एनएच 27 पर भीषण सड़क हादसा, पंचर खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी बाइक, एक युवक गंभीर घायल

बेगूं । चितौड़गढ़ कोटा राजमार्ग  27 पर पारसोली थाना क्षेत्र में दोपहर करीब 3 बजे एक सड़क हादसा हुआ है। यहां लक्ष्मीपुरा के समीप हाईवे पर खड़े एक ईंटों से भरे पंचर ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से आ रहे एक बाइक सवार जा घुसा। इस भीषण हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान बेगूं थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम श्रीनगर निवासी अनुराग दमामी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पंचर होने के कारण हाईवे के किनारे खड़ी थी, तभी पीछे से तेज गति से आ रही बाइक उसमें जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आगे से बाइक टूट गई और युवक गंभीर रूप से चोटिल हो गया।
प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल किया रेफर
हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल अनुराग दमामी को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए पारसोली स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय चित्तौड़गढ़ के लिए रेफर कर दिया

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर