Explore

Search

June 23, 2026 12:47 am

श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज इकाई बेगूं की कार्यकारिणी का विस्तार

बेगूं। श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज इकाई बेगूं के नवनियुक्त अध्यक्ष गोपाल डिडवानिया द्वारा अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इस दौरान सर्व सम्मति से नवयुवक मंडल अध्यक्ष पद राजेश भारद्वाज (बाबू) को नियुक्त किया गया। बेगूं नगर के ब्राह्मणों की हथाई पर स्थित श्री मुरलीधर मंदिर पर रविवार रात्रि 8 बजे आयोजित हुई। बैठक में श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज इकाई बेगूं के नवनियुक्त अध्यक्ष गोपाल डिडवानिया द्वारा अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया गया, जिसमें लक्ष्मण कुड़किया, उमाशंकर बोहरा, कैलाश कांटिया, शंकरलाल व्यास और अशोक पुरोहित को संरक्षक, मुरलीमनोहर पंचोली, कैलाश श्रोत्रिय,
बाबुलाल कुड़किया, सतीश नौशालिया, शिवदयाल भारद्वाज को उपाध्यक्ष, विजय भारद्वाज को महामंत्री, सुभाष पंचोली को कोषाध्यक्ष तथा निर्मल डिडवानिया को सहकोषाध्यक्ष, राधेश्याम पंचोली, बरदीशंकर रस्ताडिया, दिनेश बोहरा, प्रहलाद डिडवानियां, योगेश डिडवानियां को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। इसी प्रकार उत्सव एवं मंदिर व्यवस्था समिति में कमलेश उपाध्याय को अध्यक्ष तथा प्रेमशंकर भारद्वाज, औंकार पंचोली, राकेश गुर्जी, हरिश पंचोली को सदस्य, विधि सलाहकार में सत्यनारायण डिडवानिया, जयदीप बिल्लू, प्रमोद कुमार गुर्जी, अशोक कुमार लसाडिया, मीडिया सलाहकार में दीपांशु वत्स और मोहित बिल्लू को नियुक्त किया गया। श्री गौतमाश्रम बडा बालाजी व्यवस्था समिति में हरिश पुरोहित (पंडा) को अध्यक्ष एवं बंशीलाल पंचोली को सदस्य तथा गौतमाश्रम ब्रह्मपुरी व्यवस्था समिति में ख्यालीलाल पुरोहित को अध्यक्ष एवं ललित पंचोली को सदस्य नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी में रामेश्वर लसाडिया, लादुलाल कांटिया, देवीलालव्यास, कन्हैयालाल व्यास, हरिशउपाध्याय, लाभचंद बिसनिया, ओमप्रकाश रस्ताडिया, अशोक पालीवाल, दिनेश डिडवानिया, सत्यनारायण भारद्वाज, कैलाश चाष्टा, दिवाकर पुरोहित (पंडा), शिवलाल पंचोली, किशनलाल पंचोली, विशाल बिल्लू, बालकिशन गुर्जी, बनवारीलाल डिडवानियां, अजय कुमार रेवाल, गोपाल भारद्वाज, राहुल कुमार लाड को सदस्य के रूप में सम्मिलित किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर