
चित्तौड़गढ़। मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम श्री साँवलिया सेठ का खोले मासिक भण्डार से निकली दानराशि की गिनती 7 चरणों में पूरी हो गई हैं। श्रद्धा का ज्वार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता हैं कि मासिक खोले भंडार से रिकॉर्ड तोड़ दानराशि चढ़ावें में आयी हैं। भक्तों का अपने साँवरिया सरकार पर ऐसा अटूट विश्वास है कि 7 चरणों में 40 करोड़ 81 लाख रुपए का रिकॉर्ड तोड़ मासिक चढ़ावा आया हैं। आपको बता दें कि गत 14 जून को श्री साँवलिया सेठ की विशेष भोग आरती के बाद मन्दिर मण्डल के प्रशासनिक अधिकारी व मन्दिर मण्डल अध्यक्ष व सदस्यों की मौजूदगी में भण्डार खोला गया। भण्डार खोलने के बाद नोटों को बोरों में भरकर मन्दिर परिसर स्थित सत्संग हॉल में ले जाया गया और दानराशि की गिनती शुरू की। पहले चरण में 17 करोड़ 55 लाख रुपए और दूसरे चरण की गिनती में 8 करोड़ 26 लाख 46 हजार दो रुपए, तीसरे चरण में 2 करोड़ 80 लाख रुपए और चौथे चरण में 2 करोड़ 50 लाख 82 हजार रुपए और दानपेटी से निकली दानराशि का पांचवें, छठे और सातवें चरण तक दानराशि की गिनती पूरी होने पर ये आंकड़ा 33 करोड़ 15 लाख 78 हजार
759 रुपए तक जा पहुंचा। वही ऑनलाइन, मनीऑर्डर और भेंटकक्ष से 7 करोड़ 66 लाख 21 हजार 519 रुपए का चढ़ावा आया हैं। कुल 40 करोड़ 81 लाख 40 हजार 278 रुपए की दानराशि प्राप्त हुई हैं। वही एक किलो 738 ग्राम 800 मिली ग्राम सोना, 110 किलो 648 ग्राम चांदी भी चढ़ावें में आयी हैं। आपको बता दें कि गत 14 जून को कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को विशेष भोग आरती के बाद यह मासिक भंडार खोला गया था। सुरक्षा इतनी चाक-चौबंद थी कि मन्दिर परिसर के सत्संग हॉल में की गई दानराशि गणना स्थल पर सीसीटीवी और मैन्युअल कैमरों से निगरानी रखी गई। करीब 180 कार्मिक सुबह से शाम तक दानराशि की गिनती में लगे रहे। यहां की मान्यता हैं कि श्री साँवलिया सेठ को भक्त अपने बिजनेस में पार्टनर बनाते हैं और अपने मुनाफे का एक फिक्स हिस्सा तय करते हैं और और जब बिजनेस चमकता है तो वो हिस्सा सीधे इस भंडार में आता है। सिर्फ देश ही नहीं, सात समंदर पार भी साँवरिया सेठ का जलवा है। यहां दानराशि की गिनती में 25 से 30 देशों की करेंसी भी चढ़ावें प्राप्त हुई हैं।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़