Explore

Search

June 26, 2026 8:54 pm

बुजुर्ग के खाते से 9 लाख 90 हजार रुपए पार, खाते में किसी ओर के नम्बर जोड़कर निकाले रुपए

चित्तौड़गढ़। कपासन पुलिस थाना क्षेत्र के एक 80 वर्षीय बुजुर्ग के बैंक खाते से कथित रूप से 9 लाख 90 हजार की बड़ी रकम पार कर दी गई। इस हाई-प्रोफाइल जालसाजी में बैंक मैनेजर और पोस्टमैन की मिलीभगत के गंभीर आरोप लगे हैं। मामला कपासन थाना क्षेत्र के ताराखेड़ी गांव का है। पीड़ित बुजुर्ग रामचंद्र शर्मा का आरोप है कि उनकी जानकारी के बिना न सिर्फ उनके खाते से एक फर्जी एटीएम कार्ड जारी करवाया गया, बल्कि एक अज्ञात मोबाइल नंबर भी लिंक कर दिया गया। हद तो तब हो गई जब फर्जी हस्ताक्षरों के जरिए उनके खाते से कुल 9 लाख 90 हजार 832 रुपये निकाल लिए गए। जब बुजुर्ग बैंक पहुंचे और खाता में बैलेंस चैक करवाया तो सभी रुपए निकालना बताया गया, तब जाकर उन्हें इस धोखाधड़ी का पता चला। पीड़ित ने कपासन थाने में शिकायत दर्ज करवाई हैं। पीड़ित ने न्याय और अपनी जमापूंजी वापस दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि आखिर सिस्टम में सेंधमारी कैसे हुई। किसने बुजुर्ग के खाते में नम्बर चेंज करवाकर रुपए निकाले और किसने फर्जी तरीके से एटीएम लिया है। बुजुर्ग पीड़ित का पुत्र रामचंद्र शर्मा का कहना हैं कि उसके पिताजी के खाते से बिना हमारी जानकारी के फर्जी एटीएम और दूसरे नंबर जोड़कर 9 लाख 90 हजार से अधिक रुपए निकाल लिए गए। इसमें बैंक मैनेजर और डाकिया पूरी तरह मिले होने के आरोप लगाए।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर