Explore

Search

July 2, 2026 12:02 am

प्रशासन

श्रीराम मंदिर में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच के लिए कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

चित्तौड़गढ़। शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत के नेतृत्व में अयोध्या श्रीराम मंदिर में कथित दान चोरी और वित्तीय अनियमितताओं की उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर जिला कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र श्रीराम मंदिर के निर्माण और भूमि खरीद में कथित वित्तीय गड़बड़ियों के आरोपों ने देश की जनता को आहत किया है। आमजन का विश्वास बनाए रखने के लिए इस पूरे प्रकरण की जांच किसी पूर्व मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय समिति से कराई जानी चाहिए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं को अयोध्या जाने से रोकने व हाउस अरेस्ट करने की कड़ी निंदा की। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का खुला हनन बताते हुए कहा कि यदि सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है, तो विपक्ष को वस्तुस्थिति जानने से क्यों रोका जा रहा है?

कांग्रेस प्रवक्ता नवरतन जीनगर ने बताया कि इस दौरान कांग्रेस प्रवक्ता नवरतन जीनगर ने बताया कि ज्ञापन कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता प्रेम प्रकाश मूंदड़ा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल सोनी, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम जाट, पूर्व सभापति रमेशनाथ योगी, प्रदेश सचिव रणजीत लोट, उप सभापति कैलाश पंवार, जिला उपाध्यक्ष नगेंद्र सिंह राठौड़, जिला उपाध्यक्ष गोविंद शर्मा, पंचायत राज प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद पालीवाल, जिला प्रवक्ता राजेश सोनी, शहर महामंत्री शंभुलाल प्रजापत, महिला नगर अध्यक्ष रेणु कंवर, महिला ग्रामीण अध्यक्ष गायत्री जाट, शहर महामंत्री मीनाक्षी जैन, एससी विभाग जिला अध्यक्ष राकेश घारू, एससी विभाग कार्यकारी जिला अध्यक्ष रामेश्वर बैरवा, पार्षद रामगोपाल लोहार, शैलेंद्र सिंह शक्तावत, गौस मोहम्मद, सुरेन्द्रनाथ योगी, सत्यनारायण मूंदड़ा, पूर्व पार्षद रमेश लड्डा, गजानंद शर्मा, नरेंद्र विजयवर्गीय, मोंटी चड्ढा, मनीष चांवला, किरण गौड़, आशा जाट, दीपमाला कुमावत, नीता लोट, कौशल बैरवा, नारायण धाकड़, बसंतीलाल वेद, कमलेश ईनाणी, मोहमद सिद्दीक, दौलतराम पिंगोलिया, कमल कुमार, राजेश कंडारा, रमेश गाड़ी लोहार, अमजद शेख, कमल जयसिंघानी, रमेश सेन, मनीष मीणा, राजकुमार गुर्जर, गौरव मेडतवाल, सुरेश काबरा, प्रभु रैगर, नारायण नाथ, रतनलाल धाकड़, नारायण भोई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर