Explore

Search

July 2, 2026 12:50 pm

प्रशासन

सड़क सुरक्षा को लेकर बेगूं में अहम बैठक, दुर्घटना रोकथाम के लिए दिए आवश्यक निर्देश

बेगूं। जिला कलक्टर चित्तौडगढ निर्देशों की अनुपालना में बेगूं उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटना रोकथाम के संबंध में एक आवश्यक बैठक बुधवार को उपखण्ड कार्यालय बेगूं में रखी गई। बैठक में तहसीलदार बेगूं गोपाल जीनगर, थानाधिकारी पारसोली ठाकराराम, सेक्शन/इंजीनियर परियोजना निदेशक एनएचएआई. कोरिडोर मैनेजर एनएचएआई उपस्थित हुए।
बैठक में नितिन स्पीनर्स के सामने शिफ्ट छूटने के दौरान काफी संख्या में कर्मचारी रोर्ड कास करते है जिससे दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। जिस हेतु वर्तमान में टेम्परेरी रम्बल स्ट्रीप की व्यवस्था हेतु एनएचएआई इंजीनियर एवं कोरिडोर मैनेजर को निर्देशित किया गया जिससे दुर्घटना न हो। एनएचएआई से बेगूं एवं रावतभाटा के कोसिंग पोईन्ट पर डायरेक्शन बोर्ड लगवाने एवं हाईवे पर जहां-जहां पर अनस्पॉट कट है उन्हें तुरन्त प्रभाव से बन्द करवाने हेतु निर्देशित किया गया।
इसी के साथ तहसीलदार बेगूं एवं थानाधिकारी पारसोली से समन्वय स्थापित कर हाईवे पर किए गए अतिक्रमण, अवैध पार्किंग एवं यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले अवरोधों को नियमानुसार हटाने के साथ ही राष्ट्रीय राजमार्गों पर संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक संकेतक, स्पीड ब्रेकर, चेतावनी बोर्ड एवं प्रकाश व्यवस्था की समीक्षा हेतु निर्देशित किया।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर