
चित्तौड़गढ़। जिला माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 15वीं रैंक प्राप्त कर समाज एवं जिले का नाम गौरवान्वित करने वाली प्रतिभाशाली बेटी शगुन आगाल का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर संगठन की जिला अध्यक्ष लीला आगाल ने शगुन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उसकी यह उपलब्धि युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, दृढ़ संकल्प एवं लगन से प्राप्त की गई यह सफलता समाज की अन्य बेटियों को भी बड़े लक्ष्य निर्धारित करने की प्रेरणा देगी।
समारोह में संगठन की निवर्तमान अध्यक्ष कृष्णा समदानी, पूर्व अध्यक्ष मंजू तोषनीवाल, उपाध्यक्ष सरिता चेचानी सह सचिव रेनू सोमानी, समिति प्रभारी अनीता गट्टानी, संगीता कलंत्री, स्नेहलता सोमानी अर्चना मोदानी चंद्रकला सोमानी आदि ने शगुन के माता-पिता का भी स्वागत अभिनंदन किया
सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शगुन आगाल को उपरना एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उपस्थित सभी जनों ने शगुन की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उसकी सफलता पूरे माहेश्वरी समाज के लिए गर्व का विषय है।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़