
जयपुर। राजस्थान गृह विभाग ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए एक बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। सरकार ने तत्काल प्रभाव से 49 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों का स्थानांतरण कर दिया है। इस बड़े फेरबदल में जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर और चित्तौड़गढ़ सहित राज्य के कई जिलों में नए अधिकारियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा, एसओजी, सीआईडी सीबी और महिला अपराध अनुसंधान सेल जैसी महत्वपूर्ण विंग्स में भी भारी बदलाव देखने को मिले हैं।
इस फेरबदल में अनुभवी चेहरों को बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जयपुर ट्रैफिक में तैनात रहे तेज-तर्रार अधिकारी समीर दुबे को अब मुख्यमंत्री सतर्कता (CM Vigilance) में लगाया गया है। वहीं, जयपुर ग्रामीण से रजनीश पूनिया को एडिशनल डीसीपी (वेस्ट, जयपुर) की कमान सौंपी गई है, ताकि पश्चिम इलाके में अपराध पर कड़ा नियंत्रण लगाया जा सके। इसके साथ ही चित्तौड़गढ़ के एडिशनल एसपी मुकुल शर्मा का उदयपुर तबादला कर दिया गया है, जबकि उनकी जगह गजेंद्र सिंह जोधा चित्तौड़गढ़ के नए एडिशनल एसपी होंगे। जोधा इससे पहले इसी जिले में डीवाईएसपी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
तबादला सूचि-




Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़