Explore

Search

July 12, 2026 12:05 am

चित्तौड़गढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 थानों के पुलिस निरीक्षक और 4 उप निरीक्षक बदले, देखें सूची

चित्तौड़गढ़। जिला पुलिस महकमे में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने एक आदेश जारी कर जिले के 16 थानों में पुलिस निरीक्षकों के तबादले कर दिए हैं। कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के इरादे से किए गए इस फेरबदल में कई थानाधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी सूची के अनुसार रजनीश कुमार को पुलिस लाइन से हटाकर कोतवाली चित्तौड़गढ़ की कमान सौंपी गई है। वहीं, कोतवाली चित्तौड़गढ़ के वर्तमान थानाधिकारी तुलसी राम को अब गंगरार भेजा गया है। मोती राम सारण को चंदेरिया से यातायात शाखा में स्थानांतरित किया गया है। मधु कंवर राजपुरोहित अब साइबर थाने से चंदेरिया थाने की जिम्मेदारी संभालेंगी। गहरी लाल को राशमी थाने की कमान मिली है।
श्यामा राम को गंगरार से आकोला भेजा गया है। रणजीत सिंह को भोपालसागर और प्रवीण टांक को कोतवाली निम्बाहेड़ा का नया थानाधिकारी बनाया गया है। इसी तरह
भगवान लाल को मंगलवाड़ से बड़ीसादड़ी भेजा गया है, जबकि भवानी सिंह सुथार अब बड़ीसादड़ी से मंगलवाड़ का जिम्मा संभालेंगे। ओम सिंह को डूंगला थाने की जिम्मेदारी दी गई है। कमल चन्द मीणा को बेगू से भैंसरोड़गढ़ स्थानांतरित किया गया है। सुमन कुमार को साइबर थाने की कमान सौंपी गई है। चम्पा राम को बस्सी से बेगू भेजा गया है, वहीं आशुतोष को त्वरित अनुसंधान सेल चित्तौड़गढ़ से बेगू थानाधिकारी के पद पर तैनात किया गया है। वही उप निरीक्षक रेणु कुमारी को महिला थाना चित्तौड़गढ़, सोनाली शर्मा को साड़ास, अक्षय कुमार को भादसोड़ा, उत्तम सिंह को जावदा थानाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई हैं। देर रात जारी हुए इन आदेशों के बाद सभी पुलिस अधिकारियों को तुरंत अपने नए कार्यभार को संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर