Explore

Search

July 16, 2026 2:53 am

दिल्ली चलो अभियान हेतु संगठनात्मक बैठक संपन्न

चितौड़गढ़। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा एवं राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह के निर्देशानुसार 15 जुलाई  2026 को जिला कांग्रेस कार्यालय, चित्तौड़गढ़ में जिलाध्यक्ष यशोदा नरेंद्र पुरोहित की अध्यक्षता में महिला कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न हुई। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में जिले की सह प्रभारी डॉ. हिमानी जी नंदवाना ने भाग लिया।
महिला कार्यकारिणी की इस महत्वपूर्ण बैठक में बूथ से लेकर जिला स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, संगठन विस्तार, महिलाओं की कांग्रेस में भागीदारी व रिक्त पदों पर नई नियुक्ति पर खुली चर्चा की गई। महिला कांग्रेस की प्रमुख माँग महिला आरक्षण लागू करो आज करो अभी करो, O.B.C. महिलाओं को आरक्षण में शामिल करो, के नारे के साथ ही समस्त महिलाओं ने हस्ताक्षर अभियान को बढ़ाते हुए बैनर पर हस्ताक्षर किए।
बैठक के मूल एजेंडे के रूप में 21 जुलाई को चलो दिल्ली संसद घेराव अभियान को सफल बनाने की चर्चा की गई और चित्तौड़गढ़ से अधिक से अधिक महिलाओं को दिल्ली चलने का आवाहन किया व पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारीया सौंपी गई। जिले में महिलाओं के सदस्यता अभियान पर भी चर्चा करते हुवे संगठन विस्तार करते हुवे अधिक महिलाओं को जोड़ने पर जोर दिया गया। साथ जिलाध्यक्ष यशोदा नरेन्द्र पुरोहित को समस्त नगर व ब्लॉक अध्यक्षो को निर्देशित किया कि अगले पंद्रह दिनों सभी अपनी कार्यकारिणी बनाकर भिजवाना सुनिश्चित करे। आज की कार्यकारिणी के बैठक में प्रमुख रूप से नगर अध्यक्ष सुनीता परख निम्बाहेड़ा, रेणु कँवर राठौड़ चित्तौड़गढ़, लीला देवी माली कपासन, भामिनी शर्मा बड़ी सादड़ी, ज्योति कँवर रावतभाटा,नानीबाई रेगर बेगूँ, ब्लॉक अध्यक्ष अनुसुइया मीणा निम्बाहेड़ा, सुनीता गुर्जर, बड़ी सादड़ी, गायत्री चौधरी चित्तौड़गढ़,कलाबाई गुर्जर गंगरार पारसोली ब्लॉक, कन्याबाई धाकड़ बेगूँ रावतभाटा ब्लॉक, जिला उपाध्यक्ष कन्या देवी सोनी, जमीला बेन बोहरा, शांता बक्शी, पुष्पा कुमावत, संतोष धाकड़, मीनाक्षी जैन, रामकन्या, जिला महासचिव ममता शर्मा, इन्द्रा प्रजापत, सुनीता छिपा, कलिका जैन, सुमन कुमावत, सुशीला रेगर, वन्दना जैन, ममता त्रिपाठी जिला सचिव मधु गोस्वामी, गायत्री शर्मा, गीता सुथार, नर्मदा जंगम, दुर्गा जटिया, विमला जारोली, अनिता नंदवाना, जिला सदस्य शबनम बी, फुला बाई, जमना, निवर्तमान पार्षद कुसुमलता मीणा भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महासचिव आशा दमामी ने किया।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर