

चितौड़गढ़। गैर-अनुदानित निजी विद्यालयों ने मंगलवार को शिक्षा विभाग की नीतियों और आरटीई (शिक्षा का अधिकार) से जुड़े लंबित भुगतान सहित विभिन्न मांगों को लेकर सभी निजी विद्यालय संचालकों ने विद्यालय बंद रख कर बुधवार को मुख्यमंत्री के नाम चितौड़गढ़ जिला कलक्टर डॉ मंजू को ज्ञापन सौंपा। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग द्वारा हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद आरटीई के अंतर्गत प्री-प्राइमरी कक्षाओं के सत्र 2022 से 2026 तक का पुनर्भरण नहीं करने, शेष कक्षाओं के गत सत्र की भुगतान प्रक्रिया अभी तक प्रारंभ नहीं करने, आरटीई की यूनिट कॉस्ट में पिछले पांच वर्षों से कोई वृद्धि नहीं करने, आरटीई अभिभावकों को पुस्तकों की राशि उनके खाते में जमा करना बंद करने, शाला सम्बलन ऐप के माध्यम से निजी विद्यालयों की स्वायत्तता में दखल देने, सरकार द्वारा निजी विद्यालयों के खिलाफ दमनकारी नीतियों तथा सौतेले व्यवहार के खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन के अनुसार सांकेतिक रूप से 15 जुलाई को एक दिन के लिए स्कूल बन्द की घोषणा की गई है। जिसे राजस्थान प्रदेश स्तर के संगठन के समर्थन में गैर अनुदानित निजी शिक्षण संस्थान चित्तौड़गढ़ के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार पुरोहित, चित्तौड़गढ़ इंडिपेंडेंस स्कूल्स एलायंस (CISA) के अध्यक्ष जयश भटनागर और प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष कैलाश वैष्णव के नेतृत्व में चित्तौड़गढ़ जिले के समस्त विद्यालयों में एक दिवसीय सांकेतिक बंद रखा गया है।
विगत 2 दिनों में विभिन्न ब्लॉक स्तर पर सीबीईओ कार्यालय और उपखण्ड स्तर पर ज्ञापन देकर विरोध दर्ज करवाया गया है। इसी कड़ी में आज 15 जुलाई को दोपहर 11 बजे प्रारंभिक शिक्षा विभाग के कार्यालय के बाहर एकत्रित होकर माध्यमिक शिक्षा विभाग कार्यालय होते हुए मानव श्रृंखला के रूप में कलेक्ट्रेट तक आकर जिलाधीश महोदया को ज्ञापन दिया गया है। अतः शिक्षा विभाग द्वारा निजी विद्यालयों को आरटीई के अंतर्गत प्री प्राइमरी कक्षाओं का 2022 से 2026 तक का भुगतान, अन्य कक्षाओं का गत सत्र का आरटीई का भुगतान किया जाय तथा शाला संबलन ऐप को वापस लिया जाए, आरटीई की यूनिट कॉस्ट में वृद्धि की जाए, आरटीई अभिभावकों को पुस्तकों की राशि उनके खाते में जमा की जाए अन्यथा विद्यालय विरोध स्वरूप आंदोलन पर उतरने को मजबूर होंगे।
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं
महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -