Explore

Search

July 20, 2026 11:32 pm

बिरला शिक्षा केंद्र चित्तौड़गढ़ में गरिमामय ढंग से आयोजित हुआ इन्वेस्टिचर सेरेमनी समारोह

चित्तौड़गढ़। बिरला शिक्षा केंद्र, चित्तौड़गढ़ में नवगठित विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण एवं अलंकरण के लिए इन्वेस्टिचर सेरेमनी का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिरला सीमेंट फैक्ट्री एजुकेशन सोसायटी के चेयरमैन  जयंत कांडपाल रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात नव-निर्वाचित विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों को सम्मानपूर्वक बैज एवं सैश पहनाकर उनके दायित्व सौंपे गए। विद्यालय के स्कूल छात्र कप्तान के रूप में कर्णम डछोरा तथा छात्रा कप्तान के रूप में शांभवी चारस्वत ने पदभार ग्रहण किया।
मुख्य अतिथि जयंत कांडपाल ने परिषद के सभी पदाधिकारियों को निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई। अपने प्रेरक संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को नेतृत्व, अनुशासन, सेवा भावना एवं जिम्मेदारी का महत्व बताते हुए कहा कि विद्यालय ही वह स्थान है जहाँ व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता और चरित्र का सशक्त निर्माण होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को सदैव विद्यालय की गरिमा बनाए रखने और आदर्श नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
बिरला सीमेंट फैक्ट्री एजुकेशन सोसायटी के सचिव श्री हेमंत किशोर श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में नव-निर्वाचित विद्यार्थी परिषद के सभी सदस्यों एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।
विद्यालय की प्राचार्या रेखा यादव तथा शैक्षणिक निदेशक संजय गुप्ता ने परिषद के सदस्यों को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ देते हुए नेतृत्व क्षमता विकसित करने, अनुशासन बनाए रखने तथा विद्यालय की गरिमा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश दिया। समारोह के दौरान विद्यालय की स्काउट छात्राओं ने अनुशासित एवं देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों ने विद्यालय के उत्कृष्ट, अनुशासित एवं प्रभावशाली आयोजन की मुक्तकंठ से सराहना की।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर