Explore

Search

July 20, 2026 11:18 pm

इनर व्हील क्लब ऑफ चित्तौड़गढ़ का इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न

चित्तौड़गढ़। इनर व्हील क्लब ऑफ चित्तौड़गढ़ का इंस्टॉलेशन समारोह इनर व्हील क्लब उदयपुर की पूर्व अध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़ की मदर प्रेसिडेंट शीला तलेसरा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। समारोह में विशिष्ट अतिथि मोनिका जसरोतिया तथा इंस्टॉलेशन ऑफिसर एवं डिस्ट्रिक्ट वाइस चेयरमैन रचना शाह थी। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। अतिथियों का उपरना एवं इनर व्हील पिन पहनाकर स्वागत किया गया। उदयपुर से आमंत्रित पूर्व अध्यक्ष रीता महाजन का भी विशेष स्वागत हुआ। निवर्तमान सचिव संगीता पलोड़, नव-निर्वाचित सचिव डॉ. रेनू सोमानी एवं पूर्व अध्यक्ष उमा न्याती द्वारा इनर व्हील प्रार्थना प्रस्तुत की गई। स्वागत गीत आशा जैन, चार्टर प्रेसिडेंट मीना जैन, चार्टर सेक्रेटरी महक जैनानी, पूर्व अध्यक्ष उमा न्याती, पूर्व अध्यक्ष नीता सावंत, ललिता जगेटिया, इंदुबाला उपाध्याय ने प्रस्तुत किया।

निवर्तमान अध्यक्ष सुनीता सिसोदिया ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया। निवर्तमान सचिव संगीता पलोड़ ने वर्षभर में क्लब द्वारा किए गए सेवा कार्यों एवं उपलब्धियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इंस्टॉलेशन ऑफिसर एवं डिस्ट्रिक्ट वाइस चेयरमैन रचना शाह ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष, पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को इनर व्हील पिन पहनाकर विधिवत पदस्थापित किया व शुभकामनाएँ दी।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष ऋतु पोखरना ने स्वागत उद्बोधन में सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि इनर व्हील क्लब ऑफ चित्तौड़गढ़ को डिस्ट्रिक्ट इवेंट आईएसओ मीट आयोजित करने का गौरव प्राप्त हुआ है। उन्होंने सभी सदस्यों से इस आयोजन को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग का आह्वान किया।

नवनिर्वाचित सचिव डॉ. रेनू सोमानी ने एक जुलाई से प्रारंभ हुए इनर व्हील के नए सत्र में क्लब द्वारा किए गए सेवा कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन (पीपीटी) के माध्यम से एसोसिएशन द्वारा निर्धारित सेवा क्षेत्रोंकृयूथ एंड एजुकेशन, एनवायरनमेंट एंड सस्टेनेबिलिटी, सीनियर सिटीजन केयर, ब्रांडिंग, राइट्स ऑफ द चाइल्ड, वाटर एंड सैनिटेशन, वूमेन एम्पावरमेंट तथा “माय सिंपल विज़न ऑफ सर्विस”कृके अंतर्गत वर्षभर संचालित किए जाने वाले सेवा प्रकल्पों एवं निर्धारित लक्ष्यों की जानकारी दी। नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष संगीता पलोड़, आईपीपी सुनीता सिसोदिया, कोषाध्यक्ष ऋतु भोजवानी, सीसी अंजलि भारद्वाज, आईएसओ कुंतल तोषनीवाल व कार्यकारिणी सदस्य के रूप में इंदुबाला उपाध्याय, डॉ. रसना अग्रवाल, प्रीति ढीलीवाल, साधना ईनानी, शकुंतला गड़िया, उमा न्याती को भी पिन पहनाकर दायित्व सौंपे गए।

इंस्टॉलेशन ऑफिसर एवं डिस्ट्रिक्ट वाइस चेयरमैन रचना शाह का परिचय चार्टर सेक्रेटरी महक जैनानी ने कराया। अपने संबोधन में उन्होंने इनर व्हील के प्रोटोकॉल, मंच व्यवस्था एवं बैठक व्यवस्था की महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए सभी सदस्यों को संगठनात्मक अनुशासन से अवगत कराया। विशिष्ट अतिथि मोनिका जसरोतिया का परिचय सुनीता भंडारी ने दिया। उन्होंने इनर व्हील क्लब ऑफ चित्तौड़गढ़ के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी क्लब के प्रत्येक कार्यक्रम एवं सेवा कार्य में सहयोग देने की इच्छा व्यक्त की।

मुख्य अतिथि शीला तलेसरा का परिचय अनुराधा पुंगलिया ने दिया। अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में उन्होंने क्लब द्वारा पिछले नौ वर्षों में किए गए उत्कृष्ट सेवा कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा नई टीम को समाजसेवा के क्षेत्र में और अधिक उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया। समारोह के दौरान अतिथियों ने इनर व्हील क्लब की सभी सदस्याओं को स्नेहपूर्वक महारानी की उपाधि से सम्मानित किया। चार्टर टीम एवं पूर्व अध्यक्षों द्वारा अतिथियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सीमा भंडारी ने तथा आभार प्रदर्शन कुंतल तोषणीवाल ने व्यक्त किया। इस दौरान क्लब द्वारा सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत विभिन्न जनहितकारी प्रकल्पों का शुभारंभ भी किया गया। इनमें प्रतापनगर स्थित रामलाल आर्य पार्क में पौधारोपण, एक जरूरतमंद महिला को स्वरोजगार हेतु सब्जी विक्रय के लिए हाथ ठेला प्रदान करना, छात्रा दुर्गा मीणा की शिक्षा के लिए 10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान करना प्रमुख रहा। साथ ही इनर व्हील क्लब की ब्रांडिंग एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्लब की सभी सदस्याओं एवं समारोह में उपस्थित अतिथियों को जूट से निर्मित पर्यावरण-अनुकूल (ईको-फ्रेंडली) बोतल कवर भेंट किए गए। गुलाब तेल की ओर से 13 आकर्षक गिफ्ट हैम्पर्स विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए गए।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर