


चित्तौड़गढ़। पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत के नेतृत्व में शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस कमेटी, चित्तौड़गढ़ के तत्वावधान में बुधवार को केंद्र सरकार के खिलाफ विशाल जनाक्रोश प्रदर्शन किया गया। हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पुतलों की शवयात्रा निकालकर जोरदार नारेबाजी की। इसके बाद पुतला दहन कर मानव शृंखला बनाते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रवक्ता नवरतन जीनगर ने बताया कि शीर्ष एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में देशभर में कांग्रेस संगठन द्वारा चल रहे है उसी क्रम में यह प्रदर्शन दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवाओं एवं छात्रों द्वारा किए गए आंदोलन के दौरान पुलिस द्वारा कथित लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले छोड़ने तथा बल प्रयोग के विरोध में आयोजित किया गया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की। इस दौरान कांग्रेस के शीर्ष नेताओं द्वारा युवाओं के समर्थन में किए गए विरोध-प्रदर्शनों और उनके संघर्ष का उल्लेख करते हुए कहा गया कि कांग्रेस पार्टी देशभर में युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार आवाज बुलंद कर रही है।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में 152 बार पेपर लीक होना केवल प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि करोड़ों युवाओं के सपनों, उनके संघर्ष और भविष्य की हत्या है। देश का युवा वर्षों तक दिन-रात मेहनत करता है, लेकिन भाजपा सरकार की नाकामी और भ्रष्ट व्यवस्था उसकी मेहनत पर पानी फेर देती है। आज देश का हर बेरोजगार युवा इस सरकार से जवाब मांग रहा है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपने भविष्य और अधिकारों की मांग कर रहे शांतिपूर्ण युवाओं एवं छात्रों पर कथित लाठीचार्ज और आंसू गैस का प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला है। अपनी आवाज उठाने वाले युवाओं को न्याय देने के बजाय उन पर बल प्रयोग करना भाजपा सरकार की तानाशाही मानसिकता को दर्शाता है। कांग्रेस पार्टी इस दमन के खिलाफ युवाओं के साथ मजबूती से खड़ी है।
जाड़ावत ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है और अब निष्पक्ष भर्ती परीक्षाएं कराने में भी पूरी तरह असफल साबित हुई है। पेपर लीक माफियाओं पर लगाम लगाने के बजाय सरकार उन्हें संरक्षण देती नजर आ रही है। कांग्रेस पार्टी युवाओं के सम्मान, उनके भविष्य और उनके अधिकारों की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ती रहेगी।
उन्होंने कहा कि जब-जब युवाओं के भविष्य पर हमला होगा, तब-तब कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी। यह आंदोलन केवल कांग्रेस का नहीं, बल्कि देश के करोड़ों युवाओं की आवाज है, जिन्हें भाजपा सरकार ने निराशा, बेरोजगारी और दमनकारी नीतियों के अंधकार में धकेल दिया है।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं, छात्र-छात्राओं, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं शहर-ग्रामीण कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं और युवाओं की उल्लेखनीय भागीदारी ने प्रदर्शन को जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान किया।
प्रदर्शन के पश्चात कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति महोदया के नाम जिला कलेक्टर, चित्तौड़गढ़ को ज्ञापन सौंपकर पेपर लीक मामलों की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच, दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई, युवाओं को न्याय, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने तथा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं एवं छात्रों पर हुए कथित बल प्रयोग की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान “युवा विरोधी मोदी सरकार मुर्दाबाद”, “पेपर लीक बंद करो”, “युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो”, “रोजगार दो, जवाब दो”, “लोकतंत्र पर हमला बंद करो” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। प्रवक्ता नवरतन जीनगर ने बताया कि इस अवसर पर वरिष्ठ नेता प्रेम प्रकाश मूंदड़ा, शहर अध्यक्ष अनिल सोनी, ग्रामीण अध्यक्ष विक्रम जाट, प्रदेश सचिव रणजीत लोट, पूर्व सभापति रमेशनाथ योगी, पूर्व पीसीसी सदस्य रामलाल जाट, महेंद्र शर्मा, अभिमन्यु सिंह जाड़ावत, मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह भाटी, दिनेश सोनी, कालूलाल जाट, बालमुकुंद मालीवाल, आजाद पालीवाल, अर्जुन रायका, महावीर सिंह डेलवास, गोविंद शर्मा, धर्मेंद्र मूंदड़ा, प्रमोद सिंह तंवर, कमल गुर्जर, गौरीलाल गुर्जर, गोविंद चौधरी, नितिन वर्मा, देवेंद्र दयाल सालवी, गणेशलाल जाटोलिया, राकेश घारू, गहरुगिरी गोस्वामी, रामेश्वर बैरवा, कानसिंह भाटी, शंभुलाल प्रजापत, अरुण कंडारा, महिला ब्लॉक अध्यक्ष रेणु कंवर राठौड़, ग्रामीण महिला अध्यक्ष गायत्री चौधरी, चांदी बैरागी, मीनाक्षी जैन, उमा सुराणा, सीमा राठौड़, कुसुम मीणा, कैलाशी बाई, रजनी शर्मा, नीता लौट, पूजा टेलर, दीपमाला, पूर्व पार्षद राजेश सोनी, गौस मोहम्मद, गजानंद शर्मा, दिनेश जायसवाल, सत्यनारायण मूंदड़ा, टिंकू धामानी, सुरेंद्रनाथ योगी, यूसुफ भैया, अनिल भड़कत्या, मनोहर मेनारिया, युवराज श्रीमाली, दीपक सिंह राठौड़, शंकर सेन, कविश शर्मा, मनोज धाकड़, कमलेश ईनाणी, दिनेश भोई, पिंटू विजयवर्गीय, महेंद्र मीणा, छत्रपाल सिंह, लादूलाल धाकड़, चरणसिंह जाट, सरपंच विजय सिंह, इंद्रसिंह, रघुवीर सिंह, दीनदयाल जाट, संजय रैगर, फारुख मीरासी, अनिल सैनी, शंभूलाल शर्मा, गिरवर सिंह, मोंटीवीर सिंह, सत्यनारायण ओझा, भेरूलाल पुरबिया, रतनलाल मीणा, शांतिलाल डांगी, रामस्वरूप जाट, प्रभु रैगर, कौशल बैरवा, नारायण नाथ, भगवतीलाल, शिवरतन सोनी, जियाउल नीलगर, रब्बानी खान, शहादत हुसैन, ओम प्रकाश काबरा, भरत चतुर्वेदी, भंवरलाल मेनारिया, संदीप तरावत, संदीप पुरोहित, सुनील जाट, राजकुमार बैरागी, संजय राव, गौरव मेडतवाल, मोहन न्याति, श्रीराम मेघवाल, रोशन पेंटर, चेतन जटिया, भगवतीलाल आर्य, दौलतराम पिंगोलिया, अजय मल्होत्रा, राजेश कंडारा, नरेश बेनीवाल, अविनाश चौहान, जीआर खान, आरिफ मोहम्मद, कमल पिंगोलिया, कैलाश धोबी, रमेश लड्डा, रतनलाल धाकड़, अमजद शेख, श्रीलाल गुर्जर, किशन मेघवाल, गणपत गुर्जर, सुरेंद्रसिंह, युवराज सिंह चित्तौड़ी, हीरालाल चिकसी, राधेश्याम शर्मा, राहुल धाकड़, मनीष धाकड़, मुकेश वैष्णव, भूरालाल गुर्जर, कालूलाल कुमावत, लक्ष्मण सिंह, भरत जोशी, रघुवीर सिंह चुण्डावत, मनीष मीणा, जोधराज तनवानी, गोपाल चांवला, पृथ्वीराज डांगी, जमनालाल सेन, शुभम शर्मा, किशन धाकड़, विनोद धोबी, मुकेश सालवी, सतीश सुवालका, रतनलाल सालवी, दर्पण शर्मा, भगवत सिंह, रामप्रसाद जाट, अर्जुन ढोली, ओमराज सालवी, अरुण घारू, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़