Explore

Search

September 22, 2026 8:07 am

जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन का बड़ा असर: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पद से इस्तीफा

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट (NEET) परीक्षा विवाद को लेकर चल रहा छात्रों का धरना प्रदर्शन अब एक बड़े सियासी घटनाक्रम में तब्दील हो गया है। जिस शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्र लगातार सड़क पर डटे हुए थे, उन्होंने आखिरकार अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

नीट परीक्षा विवाद को लेकर देशभर के छात्रों में भारी आक्रोश था और जंतर-मंतर से लगातार शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग गूंज रही थी। इसी भारी दबाव के बीच, धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर एक भावुक पोस्ट के जरिए अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया है।

अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए उन्होंने देश के युवाओं और छात्रों को संबोधित किया है। उन्होंने अपने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा है:

“मेरे युवा साथियों, मैं पिछले 4 दशकों से अधिक समय से छात्र, शिक्षक और शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहा हूं। मेरा सदैव यह विश्वास रहा है कि एक सशक्त, समावेशी और दूरदर्शी शिक्षा व्यवस्था ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला होती है। मैं देश के युवाओं की आकांक्षाओं, भावनाओं और उनकी न्यायोचित अपेक्षाओं का गहरा सम्मान करता हूं।”

अपने पोस्ट में उन्होंने आगे स्पष्ट किया कि भारत की युवा पीढ़ी के सपनों को साकार करना उनके राजनीतिक और सामाजिक जीवन का नैतिक संकल्प रहा है। इसके साथ ही, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में राष्ट्र की सेवा करने का अवसर प्राप्त होने पर प्रधानमंत्री का आभार भी प्रकट किया है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर