
बेगूं। उपखंड क्षेत्र के रायती के पास शनिवार को ट्रैक्टर और बाइक और ट्रैक्टर की भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल हुए बाइक स्वरों को उदयपुर रेफर किया गया। बेगू थाना अधिकारी चंपाराम ने बताया कि रायती से रूढ़गढ़ बालाजी जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार शाम को बाइक और ट्रैक्टर की आमने सामने हुई भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवारों क्रिश पिता पेंटर मुकेश दमामी,निलेश पुत्र गोपाल,मनीष पुत्र भगवती लाल जाति ब्राह्मण निवासी उत्थेन को ग्रामीणों के द्वारा बेगू नगर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में ले जाया गया। जिनका उपचार कर उन्हें उदयपुर के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर बेगूं पुलिस थाने के एएसआई प्यारे लाल मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे जिन्होंने दोनों वाहनों को जप्त कर बेगू पुलिस थाने पर खड़ा करवाया गया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवार तीनों युवकों के पैर फ्रैक्चर हो जाने के कारण उन्हें उदयपुर के लिए रेफर किया गया।
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं
महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -