Explore

Search

July 28, 2026 5:25 am

हाईवे से नीचे गिरी बेकाबू बाइक, फेक्ट्री के एक गार्ड की मौत

बेगूं। बेगूं थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 27 पर माडना गांव से थोड़ी दूर बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में नितिन स्पिनर्स के सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई। हादसे का पता शनिवार अलसुबह उस समय चला, जब ग्रामीणों ने हाईवे से नीचे सड़क किनारे एक युवक का शव और पास में क्षतिग्रस्त बाइक पड़ी देखी। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत बेगूं थाना पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान नरेश कुमार पुत्र शंकरलाल दरोगा निवासी गांव ठहला, मांडलगढ़ जिला भीलवाड़ा के रूप में हुई है। बताया कि बेगूं स्थित नितिन स्पिनर्स में गार्ड के पद पर कार्यरत थे।
सूचना मिलते ही बेगूं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि बाइक अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे उतर गई, लेकिन हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दुर्घटना केवल बाइक के अनियंत्रित होने से हुई या किसी अन्य वाहन की टक्कर अथवा किसी अन्य कारण से हादसा हुआ। पुलिस घटनास्थल के साक्ष्य जुटाए। हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर