Explore

Search

September 24, 2026 2:21 pm

बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर

चित्तौड़गढ़। जिला रोजगार कार्यालय, चित्तौड़गढ़ के सहयोग तथा भारत सरकार के PASARA Act-2005 के तहत देश की प्रतिष्ठित GDX सिक्योरिटी ग्रुप, नोएडा द्वारा जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भर्ती शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। भर्ती अभियान के अंतर्गत कुल 300 पदों पर चयन किया जाएगा, जिनमें 250 सुरक्षा जवान, 30 सुपरवाइजर एवं 20 ड्रोन पायलट के पद शामिल हैं।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि भर्ती अभियान के प्रथम चरण में सोमवार 27 जुलाई को पंचायत समिति कपासन में आयोजित भर्ती शिविर में 20 युवाओं ने आवेदन किया। निर्धारित मापदंडों के अनुसार भर्ती अधिकारी श्री राजेन्द्र कुमार सरगरा द्वारा 12 युवाओं का चयन किया गया।

उन्होंने बताया कि आगामी भर्ती शिविर 28 जुलाई को पंचायत समिति गंगरार, 29 जुलाई को पंचायत समिति राशमी, 30 जुलाई को पंचायत समिति बड़ीसादड़ी तथा 31 जुलाई को पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ में आयोजित किए जाएंगे। सभी शिविर प्रातः 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक आयोजित होंगे।

निर्धारित योग्यता एवं मापदंड

सुरक्षा जवान पद हेतु अभ्यर्थी का 10वीं उत्तीर्ण, आयु 18 से 45 वर्ष, न्यूनतम ऊंचाई 168 सेंटीमीटर तथा वजन 52 से 96 किलोग्राम होना आवश्यक है।

सुपरवाइजर पद हेतु अभ्यर्थी स्नातक एवं कंप्यूटर ज्ञान रखने वाला होना चाहिए। आयु 22 से 40 वर्ष, न्यूनतम ऊंचाई 170 सेंटीमीटर तथा वजन 55 से 96 किलोग्राम निर्धारित किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ 10वीं की अंकतालिका, आधार कार्ड की छायाप्रति, दो पासपोर्ट आकार के फोटो लाने होंगे। 

चयनित अभ्यर्थियों से 250 रुपये पंजीयन शुल्क लिया जाएगा। अन्य जिलों के पात्र युवा भी भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर