
चित्तौड़गढ़। आज ही के दिन 1992 में चित्तौड़गढ़ में आई भीषण बाढ़ की त्रासदी की पुनरावृत्ति नहीं हो तथा पर्यावरण संरक्षण व जनजागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य से बाढ़ दिवस पर हेरिटेज सिटी प्रेस क्लब, जिला प्रतापगढ़-चित्तौड़गढ़ द्वारा सोमवार को संगम महादेव परिसर में परंपरानुसार यज्ञ-हवन, जलाभिषेक एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में भगवान शिव का जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और प्राकृतिक आपदाओं से जन-धन की सुरक्षा की कामना की गई। इसके बाद यज्ञ-हवन में आहुतियां देकर पर्यावरण संरक्षण और जल स्रोतों के संवर्धन का संदेश दिया गया। क्लब सदस्यों ने संगम महादेव परिसर में हरसिंगार, कनेर, करंज और शीशम के पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष मोइज बोहरा, सेवानिवृत्त वरिष्ठ न्यायिक कर्मचारी और पेंशनर समाज चित्तौड़गढ़ के वरिष्ठ पदाधिकारी मनोहर लाल सोनी, सुरेश चंद्र आचार्य, जाकिर हुसैन बोहरा, वरिष्ठ पंडित विश्वनाथ आमेटा, संगम महादेव मंदिर के पुजारी श्री कालु गिरी गोस्वामी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि 27 जुलाई 1992 की भीषण बाढ़ आज भी जनमानस की स्मृतियों में अंकित है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जल प्रबंधन और प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन के प्रति समाज को जागरूक करना समय की आवश्यकता है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1992 में इसी दिन 27 जुलाई को चित्तौड़गढ़ में भयंकर बाढ़ आई थी और उसने जबर्दस्त तबाही मचाई थी उस दिन को हेरीटेज सिटी प्रेस क्लब प्रतिवर्ष बाढ़ दिवस के रूप में मना कर चित्तौड़गढ़ की बेडच ओर गंभीरी नदी के पवित्र संगम पर पौराणिक महत्व के सैकड़ो वर्ष पूर्व स्थापित पवित्र संगम महादेव मंदिर परिसर में प्रतिवर्ष यह आयोजन करता है कार्यक्रम के अंत में क्लब संयोजक मनोहर लाल अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़