Explore

Search

July 31, 2026 4:50 am

समय पर स्कूल नहीं पहुंचे शिक्षक, पांच कार्मिकों को नोटिस

बेगूं। क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय अमरपुरा में गुरुवार को आकस्मिक निरीक्षण के दौरान विद्यालय में समय पर कोई भी कार्मिक उपस्थित नहीं मिला। मामले को गंभीरता से लेते हुए विद्यालय में कार्यरत सभी कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। विभाग की ओर से संबंधितों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई प्रस्तावित की जा रही है।
जानकारी के अनुसार बेगूं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामसिंह यादव के निर्देशानुसार ब्लॉक संदर्भ व्यक्ति शम्भूलाल धाकड़ ने ग्राम पंचायत रामपुरिया के राउप्रावि अमरपुरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रातः 7.35 बजे शिक्षक लोकेश कुमार बलाई एवं अनिल कुमार धाकड़ विद्यालय पहुंचे, जबकि तीन अन्य कार्मिक बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए। ग्रामीणों ने निरीक्षण के दौरान बताया कि विद्यालय में कार्यरत कार्मिक नियमित रूप से निर्धारित समय पर विद्यालय नहीं पहुंचते हैं। वर्तमान में विद्यालय में पांच कार्मिक कार्यरत हैं।
निरीक्षण के बाद संस्थाप्रधान प्रवीण कुमार गोचर, लोकेश कुमार शर्मा, जशोदा कुमारी धाकड़, लोकेश कुमार बलाई एवं अनिल कुमार धाकड़ को कार्यालय की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। नोटिस में समय पर विद्यालय में उपस्थित नहीं होने एवं अनुशासन संबंधी लापरवाही को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। विभाग की ओर से मामले में संबंधित कार्मिकों के विरुद्ध नियमानुसार विभागीय कार्रवाई प्रस्तावित की जा रही है।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर