Explore

Search

July 31, 2026 4:42 am

ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का जिला कलक्टर ने किया मासिक निरीक्षण

सुरक्षा, अभिलेख संधारण एवं सीसीटीवी व्यवस्था का लिया जायजा अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

चित्तौड़गढ़। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने गुरुवार को ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, प्रवेश-निकास व्यवस्था, अभिलेखों के संधारण तथा वेयरहाउस में उपलब्ध निर्वाचन सामग्री के रखरखाव का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाए तथा भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित की जाए। साथ ही सभी अभिलेख अद्यतन रखने, सुरक्षा उपकरणों की नियमित जांच करने एवं वेयरहाउस की सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) दिनेश धाकड़, पुलिस विभाग के अधिकारी तथा कार्यालय अधीक्षक विवेक व्यास उपस्थित रहे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर