Explore

Search

July 31, 2026 4:33 am

डीएसटी एवं थाना पारसोली की बड़ी कार्रवाई, 260 किलोग्राम से अधिक अवैध अफीम डोडाचूरा सहित तस्कर गिरफ्तार, ईको कार जब्त

बेगूं। डीएसटी एवं  पारसोली थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक ईको कार से 2 क्विंटल से अधिक अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्करी में प्रयुक्त ईको कार को भी जब्त किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रावतभाटा भगवत सिंह हिंगड़ के निर्देशन में व पुलिस उप अधीक्षक  बेगू अंजलि सिंह के सुपरविजन मे थानाधिकारी आशुतोष सिंह , मय जाप्ता  द्वारा दौराने गश्त शिवपुरा पहुंचे कि शिवपुरा सरकारी स्कुल के पास एक मारूती इको कार  मिली जो संदिग्ध होने से तलाशी ली गई तो ईको कार मे अफिम डोडाचुरा होना पाया गया व आरोपी का नाम पता पुछा तो उसने अपना नाम संजय पिता छगन लाल जाति धाकड उम्र 26 साल निवासी शिवपुरा थाना पारसोली जिला चित्तौडगड होना बताया। मुल्जिमान के कब्जेशुदा इको कार से कुल 260 किलो 260 ग्राम अफीम डोडाचूरा एवं ईको कार को जप्त कर अभियुक्त को गिरप्तार किया गया। पुलिस थाना पारसोली पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध कर अग्रीम अनुसंधान जारी है।
पुलिस टीम पारसोली थानाधिकारी आशुतोष सिंह, एएसआई रामदयाल, कांस्टेबल रघुवीर, प्रमोद, राजेंद्र।
डीएसटी में हेडकानि प्रमोद कुमार, कांस्टेबल रतनसिंह, बलराम, प्रीतम, मनोज, अमित, अजय, शीशराम, बलराम,कमलेश।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर