Explore

Search

July 31, 2026 4:47 am

पारसोली थाना पुलिस ने 19 किलो 710 ग्राम अफीम डोडाचूरा सहित दो तस्करों को गिरफ्तार, दूसरी निकुम्भ पुलिस ने 10 किलो 12 ग्राम अफीम डोडाचूरा सहित एक तस्कर  गिरफ्तार

बेगूं। पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान  के तहत जिले की पारसोली एवं निकुम्भ थाना पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 29 किलो 722 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पहली कार्रवाई

पारसोली थाना पुलिस ने 19 किलो 710 ग्राम अफीम डोडाचूरा सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया।
पारसोली थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान चित्तौड़गढ़-बेगूं मार्ग पर दो संदिग्ध युवकों को पैदल आते हुए देखा। पुलिस टीम को देखकर दोनों भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम गोपीलाल पिता पांचाराम विश्नोई, निवासी सांगड़वा, थाना चितलवाना, जिला जालौर तथा प्रवीण कुमार पिता बाबूलाल विश्नोई, निवासी गलिफा, थाना चितलवाना, जिला जालौर होना बताया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 19 किलो 710 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आरोपियों से मादक पदार्थ के स्रोत, सप्लायर एवं तस्करी नेटवर्क के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

दूसरी कार्रवाई

निकुम्भ थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत मंगलवाड़-निंबाहेड़ा स्टेट हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध युवक को काले रंग का बैग लेकर आते देखा। पुलिस टीम को देखकर वह भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम अंकित कुमार पिता लक्ष्मीनारायण भोई, उम्र 26 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 7, मकान नं. 331, सरवानिया महाराज, थाना जावद, जिला नीमच (मध्यप्रदेश) होना बताया। बैग की तलाशी लेने पर उसमें से 10 किलो 12 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद हुआ। आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज होना सामने आया है।  मादक पदार्थ के स्रोत एवं इससे जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में विस्तृत अनुसंधान किया जा रहा है।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर