Explore

Search

July 31, 2026 4:34 am

पुलिस ने 10 घंटे में किया नकबजनी का खुलासा, चोरी हुआ ट्रैक्टर ट्रॉली, अनाज बरामद,चार आरोपी गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़।  सदर थाना चित्तौड़गढ़ पुलिस ने सहनवा गांव स्थित किसान के फार्महाउस में हुई नकबजनी एवं चोरी की वारदात का मात्र 10 घंटे में खुलासा करते हुए चोरी हुआ फार्म ट्रैक-60 ट्रैक्टर मय ट्रॉली, गेहूं, जौ सहित चोरी का माल बरामद कर वारदात में प्रयुक्त लोडिंग टेम्पो जब्त किया है। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 29 जुलाई 2026 को प्रार्थी श्री गोविन्द सिंह जाट निवासी सहनवा  द्वारा सदर चित्तौड़गढ़ थाने पर रिपोर्ट पेश कि मेरे खेत पर मकान व गोदाम बना रखा है, मेरे खेत पर मेरा ट्रेक्टर फार्म-60 के मय ट्रोली, अनाज गोदाम से करीब 12 किवटल गेहूं, 12 कट्टे जौ व दो कट्टे डीएपी खाद व अन्य सामान मेरे फार्म पर किसी अज्ञात बदमाशान द्वारा रात्रि के समय प्रवेश कर सभी उक्त सामान चोरी कर ले गये है। उक्त रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर खुलासा करने हेतु एक विशेष आसूचना टीम का गठन किया गया। आसूचना टीम ने थाना सदर चितौडगढ से एएसआई ददु सिंह , कानि बलवन्त सिंह, गजेन्द्र सिंह व धर्मेन्द्र कुमार शामिल रहे। नकबजनी की वारदात में अज्ञात अभियुक्तगणो की तलाश हेतु एएसपी गजेन्द्र सिंह जोधा  व डीएसपी बृजेश सिंह के सुपरविजन में प्रेम सिंह पु.नि. थानाधिकारी सदर चितौडगढ के नेतृत्व में टीम उक्त घटना व अन्य चोरी की वारदातो का खुलासा करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। प्रकरण मे गठीत टीम द्वारा उक्त घटना का मात्र 10 घण्टो मे अथक प्रयास कर अपने-अपने स्तर पर सूचना जुटाई गयी। गठित टीम द्वारा आसूचना का संकलन किया गया तथा घटना स्थल व अन्य चोरियो के तरीका वारदात का बारीकी से निरीक्षण किया गया तथा तकनीकी साक्ष्य जुटाये गये तथा मुखबीर सूचना अनुसार गठित टीम द्वारा सरहद चकतिया मंगलवाड पहुंचं प्रकरण का मसरूका माल ट्रेक्टर फार्म-60  मय ट्रोली को बरामद किया गया। तथा घटना में शरिक आरोपिगण राहुल जटिया पिता माधुलाल निवासी नई आबादी बोदियाना थाना चंदेरिया हाल नई आबादी बानसेन थाना भदेसर चितौडगढ, दीपक जटिया पिता श्यामलाल निवासी नई आबादी बानसेन थाना भदेसर व इरफान मोहम्मद पिता साबिर मोहम्मद निवासी नई आबादी पुठोली थाना गंगरार चितौडगढ वाजिद मीर खां पिता वाहिद मीर खां निवासी विलायती का खेडा थाना शंभुपुरा चितौडगढ को डिटेन कर बाद पूछताछ के गिरफ्तार कर प्रकरण मे शेष मसरूका माल गेंहु करीब 12 क्विटल व 12 कटटे जौ बरामद किया जाकर घटना में प्रयुक्त वाहन लॉडिग टेम्पू जप्त किया गया। उक्त आरोपीगण से अन्य चोरी कर वारादातो के संबध में पूछताछ व अनुसंधान जारी है।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर