Explore

Search

August 12, 2026 8:41 pm

प्रशासन

ITI में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ ,आईएमसी सीटों के लिए 3 अगस्त को उपस्थिति अनिवार्य, प्रथम एवं द्वितीय आवंटन 6 व 13 अगस्त को

चित्तौड़गढ़। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, घटियावली रोड, गांधीनगर, चित्तौड़गढ़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27/28 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।
उपनिदेशक (प्रशिक्षण) ने बताया कि संस्थान प्रबंधन समिति (आईएमसी) की सीटों पर प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों को 3 अगस्त 2026 को संस्थान में उपस्थित होकर अपना प्रवेश सुनिश्चित करना होगा।
उन्होंने बताया कि आईएमसी सीटों का प्रथम सीट आवंटन 6 अगस्त 2026 तथा द्वितीय सीट आवंटन 13 अगस्त 2026 को किया जाएगा। सीट आवंटन के बाद संबंधित अभ्यर्थियों को आवंटित संस्थान में निर्धारित समयावधि में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा।
उपनिदेशक (प्रशिक्षण) ने बताया कि प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी प्रशिक्षण शुल्क, आवश्यक मूल दस्तावेजों एवं प्रवेश संबंधी अन्य जानकारी कार्यालय समय में संस्थान से संपर्क कर प्राप्त कर सकते हैं।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर