Explore

Search

September 23, 2026 9:28 am

नगर निकाय एवं पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की बैठक 2 अगस्त को

चित्तौड़गढ़। आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के संभावित चुनावों की तैयारियों को लेकर चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र की महत्वपूर्ण बैठक 2 अगस्त  को दोपहर 12:15 बजे श्रीनाथ वाटिका चित्तौड़गढ़ में आयोजित की जाएगी।

यह बैठक पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत के मुख्य आतिथ्य एवं विधानसभा प्रभारी नरेंद्र सिंह गुड्डा की अध्यक्षता में आयोजित होगी। बैठक का आयोजन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के निर्देशानुसार शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

प्रवक्ता नवरतन जीनगर ने बताया कि बैठक में शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल सोनी एवं ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम जाट का आतिथ्य रहेगा। इसमें आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को लेकर संगठनात्मक मजबूती, बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क अभियान, चुनावी रणनीति, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा चुनाव की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसजन, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने सुझाव भी प्रस्तुत करेंगे, ताकि चुनावी रणनीति को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके इस महत्वपूर्ण बैठक में चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, प्रकोष्ठों एवं विभागों के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं से समय पर बैठक में उपस्थित होकर संगठन को मजबूत बनाने एवं चुनावी तैयारियों में सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए आमंत्रित किया गया है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर