Explore

Search

August 1, 2026 4:32 am

जल योजनाओं की जमीनी हकीकत देखने निकले बेगूं एसडीएम, निर्माण कार्यों की जांच

बेगूं। उपखंड क्षेत्र में चित्तौडगढ़ जिला कलेक्टर  डॉ मंजू के निर्देशानुसार क्षेत्र में शुक्रवार को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न पेयजल योजनाओं के प्रगतिरत कार्यों का निरीक्षण बेगूं उपखण्ड अधिकारी अंकित सामरिया द्वारा सहायक अभियंता आनंद टेलर एवं विभागीय अधिकारियों के साथ किया गया।
बानोड़ा बालाजी जल योजना का निरीक्षण किया गया, जहाँ एक लाख लीटर क्षमता के उच्च जलाशय, नलकूप एवं पाइपलाइन निर्माण कार्य का अवलोकन किया गया।
निरीक्षण के दौरान उच्च जलाशय का निर्माण कार्य निर्धारित योजना के अनुसार प्रगतिरत पाया गया।
इसके उपरांत पारसोली जल योजना का निरीक्षण किया गया, जहाँ नलकूप व भू-तल जलाशय एवं राइजिंग मेन पाइपलाइन बिछाने के कार्यों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जलाशय निर्माण एवं पाइपलाइन बिछाने के कार्य की प्रगति संतोषजनक पाई गई। बेगूं जल योजना के अंतर्गत मुख्य राइजिंग मेन पाइपलाइन एवं वितरण पाइपलाइन के कार्यों का निरीक्षण किया गया। बेगूं शहर के जूनी बेगूं क्षेत्र में प्रगतिरत वितरण पाइपलाइन कार्यों का अवलोकन किया गया।
इसके अतिरिक्त बेगूं स्थित कुंड हेडवर्ड्स का संयुक्त निरीक्षण उपखण्ड अधिकारी सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता द्वारा किया गया। साथ ही मेघपुरा रोड स्थित प्रतापपुरा हेडवर्ड्स तथा पुलिस थाना बेगूं के पीछे स्थित हेडवर्ड्स का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी स्थलों पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं DMFT योजना के अंतर्गत संचालित निर्माण कार्य प्रगतिरत पाए गए। कार्यों की प्रगति संतोषजनक होने के साथ साथ निर्माण गुणवत्ता भी निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप पाई गई। उपखण्ड अधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने एवं नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर