Explore

Search

September 15, 2026 9:22 pm

हरियाली अमावस्या एवं कांवड़ यात्राओं को लेकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

चित्तौड़गढ़। जिला मजिस्ट्रेट डॉ. मंजू ने बताया कि श्रावण मास में कांवड़ यात्राओं तथा 12 अगस्त 2026 को हरियाली अमावस्या पर्व के अवसर पर जिले के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित उपखण्ड मजिस्ट्रेटों को उनके कार्यक्षेत्र में ड्यूटी मजिस्ट्रेट तथा संबंधित तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेटों को सहायक ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि चित्तौड़गढ़ दुर्ग, श्रीसांवलियाजी मंदिर मण्डफिया, निलिया महादेव, मातृकुण्डिया एवं मेनाल सहित प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर विशेष निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। सभी नियुक्त अधिकारियों को पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक प्रबंध करने तथा पर्व के दौरान मुख्यालय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही क्षेत्र में पदस्थापित राजस्व एवं विकास विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को भी मुख्यालय पर उपलब्ध रखने के लिए पाबंद किया गया है। जिला मजिस्ट्रेट ने निर्देश दिए हैं कि किसी भी संभावित अप्रिय घटना की स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई करते हुए पुलिस कंट्रोल रूम एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) को सूचना दी जाए। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन), चित्तौड़गढ़ को संपूर्ण व्यवस्थाओं का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जो संबंधित विभागों एवं पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर सतत निगरानी रखेंगे तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करेंगे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर