Explore

Search

August 8, 2026 5:33 am

बेगूं में छात्रसंघ चुनाव बहाली सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर ABVP प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

बेगूं। राजस्थान में छात्र नेतृत्व विकसित करने हेतु छात्रसंघ चुनाव पुनः बहाल करने एवं शिक्षा क्षेत्र से सम्बंधित विविध समस्याओं निराकरण हेतु ज्ञापन सौंपा। इसी के चलते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई बेगूं के कार्यकर्ताओं ने शहीद रूपाजी कृपाजी राजकीय महाविद्यालय बेगूं में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने सहित उच्च शिक्षा से जुड़ी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमचंद बैरवा के नाम प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन में छात्रसंघ चुनाव शीघ्र बहाल करने, प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालयों में समान अकादमिक कैलेंडर लागू करने तथा महाविद्यालयों में रिक्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक पदों पर नियमित नियुक्तियां करने की मांग प्रमुख रूप से रखी गई। इसके साथ ही सभी राजकीय महाविद्यालयों में नियमित प्राचार्यों की नियुक्ति तथा विश्वविद्यालयों में राजस्थानी भाषा का स्वतंत्र विभाग स्थापित कर विषय विशेषज्ञों की नियुक्ति की मांग भी की गई। राजस्थान में विगत कांग्रेस सरकार द्वारा छात्रसंघ चुनावों को निरंतर स्थगित कर लोकतांत्रिक परंपराओं को बाधित किया गया है। छात्रसंघ चुनावों के संबंध में राज्य सरकार द्वारा विश्वविद्यालयों के माध्यम से न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत तथ्यों एवं तर्कों के कारण भी चुनाव प्रक्रिया लंबे समय तक प्रभावित रही, जिससे लाखों विद्यार्थी अपने लोकतांत्रिक प्रतिनिधियों के चयन के अधिकार से वंचित रहे।
ABVP कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रभावी रूप से उठाने के साथ साथ छात्र नेतृत्व के विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। वर्तमान में उच्च शिक्षा क्षेत्र में व्याप्त विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए सरकार को विद्यार्थियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।
विश्वविद्यालय केवल ज्ञानार्जन के केंद्र नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक नेतृत्व निर्माण की प्रयोगशालाएँ भी हैं। छात्रसंघ चुनाव विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, उत्तरदायित्व, संवाद, जनप्रतिनिधित्व एवं लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास करते हैं। अतः वर्तमान राज्य सरकार से अपेक्षा है कि वह पूर्ववर्ती सरकार की अलोकतांत्रिक नीति का परित्याग करते हुए शीघ्र छात्रसंघ चुनावों की घोषणा करे तथा प्रतिवर्ष नियमित एवं समयबद्ध रूप से चुनाव संपन्न कराने हेतु स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करे। समस्त राज्य विश्वविद्यालयों के लिए समान अकादमिक कैलेंडर लागू कर समयबद्ध शैक्षणिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। विश्वविद्यालयों में रिक्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक पदों पर नियमित नियुक्तियाँ की जाएँ। शिक्षकों एवं कर्मचारियों के रिक्त पदों के कारण शिक्षण, शोध, परीक्षा एवं प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। सभी स्वीकृत पदों पर पारदर्शी एवं समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ कर शीघ्र नियुक्तियाँ सुनिश्चित की जाएँ। ज्ञापन सौंपने के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं ने छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया और सरकार से जल्द कार्रवाई की मांग की।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर