Explore

Search

August 7, 2026 10:35 pm

नाली व सड़क न होने से घरों के सामने जमा हो रहा गंदा पानी, बच्चों और बुजुर्गों की बढ़ी मुश्किलें

राशमी। ग्राम पंचायत बारू के वार्ड नंबर एक में इन दिनों जलभराव और कीचड़ ने ग्रामीणों का जीना दूभर कर दिया है। हल्की सी बारिश होते ही पूरा मोहल्ला जलमग्न हो जाता है, जिससे सड़कों पर चलना तक मुश्किल हो गया है। इलाके में लंबे समय से सड़क और पक्की नाली न बनने के कारण गंदा पानी जमा हो रहा है। इसके चलते मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ा है और स्थानीय लोगों में डेंगू व अन्य संक्रामक बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है।

​जलभराव के कारण सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले मासूम बच्चों और इलाज के लिए अस्पताल जाने वाले बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है। कीचड़ भरे रास्तों से गुजरना रोजाना की एक बड़ी चुनौती बन गया है।

बार-बार शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं:

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए उन्होंने कई बार जिम्मेदार अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों से संपर्क किया, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। कोई ठोस कदम न उठाए जाने से ग्रामीणों में भारी रोष है। परेशान लोगों ने जिला प्रशासन और ग्राम पंचायत से मांग की है कि वार्ड नंबर एक में बिना देर किए सड़क और नाली का निर्माण कराया जाए।

हाल ही में पीडब्ल्यूडी द्वारा बाईपास का निर्माण कराया गया था। उस दौरान पानी की निकासी के लिए जो छोटी पाइपलाइन डाली गई थी, वह फिलहाल चोक हो गई है। इसी वजह से जल निकासी में बाधा आ रही है। पंचायत को समस्या की पूरी जानकारी है और इसे जल्द से जल्द दुरुस्त कराकर ग्रामीणों को राहत दी जाएगी।

मोहनी देवी अहिर, प्रशासक, ग्राम पंचायत बारू

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर