Explore

Search

August 10, 2026 10:57 am

स्कूल के बाहर सड़क बदहाल, बारिश में बना तालाब

गंगरार। उपखंड के ग्राम पंचायत साडास के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के बाहर की सड़क बदहाल स्थिति में है। हल्की बारिश ने ही सड़क को तालाब में तब्दील कर दिया है। जगह जगह भरे कीचड़ और गहरे गड्डों के कारण रोजाना स्कूल आने वाले विद्यार्थियों, शिक्षकों और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विद्यालय के मुख्य प्रवेश मार्ग पर फैली कीचड़ से बच्चों को जान जोखिम में डालकर निकलना पड़ रहा है। कई बार छात्र-छात्राएं फिसलकर गिर चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक गहरी नींद में दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की बदहाली की शिकायत कई बार की जा चुकी है, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि विद्यालय के बाहर की सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि बच्चों को सुरक्षित और सुगम रास्ता मिल सके। स्वतंत्रता दिवस से पूर्व मार्ग को सही करवाया जाय व नज़दीक धार्मिक तेजाजी मंदिर स्थित है जहां तेजा दशमी पर विशाल मेले का आयोजन होता है , मार्ग जल्दी दुरुस्त करके ग्रामीणों को राहत प्रदान की जाय ओर ग्रामीणों में बताया कि गैर के चौक से बालाजी मंदिर सड़क मार्ग की हालत बिल्कुल जर्जर अवस्था में हे बारिश के दिनों में राहगीरो ओर छात्रों के लिए ओर चिंताजनक हो जाती है। ग्रामीणों ने मार्ग की दुरुस्त करवाने की मांग कि।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर