Explore

Search

August 12, 2026 5:03 pm

चित्तौड़गढ़ में मूसलाधार बारिश, बस्सी में 9, गंगरार में 8 बेगूं में पौने 6 और चित्तौड़गढ़ में सवा 4 इंच बारिश रिकॉर्ड

◆गंगरार में 205, बस्सी में 227 और बेंगूं में 140 मिमी वर्षा दर्ज

चित्तौड़गढ़, माय सर्कल न्यूज। जिले में एक बार फिर मानसून मेहरबान रहा। मंगलवार से बुधवार तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हुई अच्छी बारिश से जहां मौसम सुहाना हुआ, वहीं बांधों एवं जलाशयों में पानी की आवक बढ़ी है। जिले के कई क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई। जल संसाधन विभाग के अनुसार बस्सी बांध में 184 मिमी तथा ओराई बांध में 170 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसी प्रकार बड़गांव बांध में 150 मिमी, गांभीरी बांध में 59 मिमी तथा वागन बांध में 42 मिमी वर्षा दर्ज हुई।
जिले में सर्वाधिक बारिश बस्सी में 227 एमएम यानी करीब 9 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई हैं। वहीं गंगरार में 205 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा बेंगूं में 140 मिमी, निंबाहेड़ा में 133 मिमी, चित्तौड़गढ़ में 109 मिमी, डूंगला में 99 मिमी, भदेसर में 75 मिमी, बड़ीसादड़ी में 50 मिमी तथा राशमी में 30 मिमी बारिश दर्ज हुई।

प्रमुख बांधों में बारिश का आंकड़ा

बस्सी बांध: 184 मिमी, ओराई बांध, बेंगूं: 170 मिमी, बड़गांव बांध, मावली: 150 मिमी,
गभीरी बांध, निंबाहेड़ा: 59 मिमी, वागन बांध, डूंगला: 42 मिमी, ,मातृकुंडिया बांध, राशमी: 13 मिमी,भूपालसागर बांध: 16 मिमी, कपासन बांध: 6 मिमी, सन्देसर (डीके फीडर), रेलमगरा: 2 मिमी बारिश रिकॉर्ड

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर