













चित्तौड़गढ़। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नगर परिषद चित्तौड़गढ़ में विभाजन की त्रासदी और उस दौर में विस्थापन एवं पीड़ा झेलने वाले लोगों की स्मृतियों को समर्पित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में भारत विभाजन से जुड़ी घटनाओं, विस्थापन की पीड़ा तथा प्रभावित परिवारों के संघर्ष और साहस को प्रदर्शित किया गया।







सांसद सीपी जोशी ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिवस देश के विभाजन के दौरान लाखों लोगों द्वारा झेली गई पीड़ा, विस्थापन और संघर्ष को स्मरण करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को इतिहास के इस अध्याय से अवगत कराना आवश्यक है, ताकि विभाजन की त्रासदी से सीख लेते हुए देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को और मजबूत किया जा सके।
विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने भी विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि विभाजन के दौरान असंख्य लोगों ने अपना घर-बार और संपत्ति छोड़कर कठिन परिस्थितियों में जीवन की नई शुरुआत की। उनकी पीड़ा और संघर्ष को स्मरण करना तथा उनके प्रति सम्मान व्यक्त करना हम सभी का दायित्व है।
प्रदर्शनी में विभाजन से संबंधित ऐतिहासिक घटनाओं एवं प्रभावित लोगों के अनुभवों को विभिन्न माध्यमों से प्रदर्शित किया गया।
उपस्थित लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभाजन की विभीषिका और उससे जुड़े इतिहास को समझा तथा शहीदों एवं पीड़ित परिवारों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।
कार्यक्रम में सांसद सीपी जोशी, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद विनय पाठक, आयुक्त नगर परिषद रविंद्र यादव सहित जनप्रतिनिधि, रतनलाल गाडरी, पूर्व उप जिला प्रमुख मिट्ठू लाल जाट, गौरव त्यागी, हर्षवर्धन रूद, स्काउट-गाइड कैडेट एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़