









चित्तौड़गढ़। राज्य के चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित सैनिक स्कूल में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। स्कूल के परेड ग्राउंड में आयोजित हुए समारोह के मुख्य अतिथि स्कूल के प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया एवं विशिष्ट अतिथि स्कूल की उप प्राचार्या लेफ्टिनेंट कर्नल ईशा ठकराल थी। अतिथियों के परेड ग्राउंड पहुँचने पर स्कूल के सीनियर मास्टर ओंकार सिंह ने स्वागत किया।
स्कूल के जनसम्पर्क अधिकारी बाबूलाल शिवरान ने बताया कि परेड ग्राउंड पहुँचने से पहले मुख्य अतिथि कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया ने स्कूल के परिसर में बने स्मृतिका पर जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण कर स्कूल के आर्मी, नेवी एवं एयरफोर्स तीनो विंग टुकडियो की सलामी ली एवं सभी कैडेट्स को देश की सेवा के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कैडेटों को देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद रखने और देश के हित में अपना सबसे बड़ा योगदान देने की सलाह दी। इस अवसर पर स्कूल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्कूल के गणित के वरिष्ठ अध्यापक मनीष जैन, छात्रावास अधीक्षक कृष्ण मौण, राजकुमार गोयल, मैस मैनेजर राजपाल सिंह यादव, हवलदार संदीप कुमार एवं सामान्य कर्मचारी गोविंद लाल, संतोष चाष्टा, संतोष कुमार, प्रेम सिंह एवं राकेश नायक को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने स्वतंत्रता दिवस के इस शुभ अवसर पर सभी को बधाई दी।






Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़