Explore

Search

August 17, 2026 8:00 am

प्रशासन

बाइक का संतुलन बिगड़ा या किसी अज्ञात वाहन ने रौंदा? रावतभाटा क्षेत्र में खूनी मोड़ पर उजड़ गया पूरा परिवार

रावतभाटा। दीपपुरा घाटे पर रविवार की सुबह एक ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने हर देखने वाले का दिल दहला दिया। सफर पर निकला एक हंसता खेलता परिवार देखते ही देखते तबाह हो गया। एक ही पल में दो मासूमों की किलकारियां हमेशा के लिए खामोश हो गईं और खुशियां मातम में बदल गईं।

चीख पुकार से दहला इलाका, मां लड़ रही जिंदगी की जंग
हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे में पिता और उनके दो मासूम बच्चों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने बिना वक्त गंवाए तत्परता दिखाई और लहूलुहान हालत में तड़प रही महिला को संभाला। आनन फानन में उन्हें रावतभाटा चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। थानाधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान अरुण धोबी उम्र 34 वर्षीय निवासी चारभुजा, डेढ़ साल की बेटी राधिका ओर डेढ़ साल का भतीजा निर्मल के रूप में हुई। प्रथम दृष्टया यह मामला स्टेट हाइवे पर दीपुरा घाटी में बाइक स्लिप होने का लग रहा है, हालांकि मृतक युवक के बड़े भाई महेश ने अज्ञात वाहन से टक्कर का मामला दर्ज करवाया है, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर