Explore

Search

August 22, 2026 12:29 am

जमीन को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, महिला समेत दो पर किया जानलेवा हमला,  पीड़िता व परिजनों ने एसपी को दिया परिवाद

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ जिले के भैंसरोडगढ़ थाना क्षेत्र में एक ही परिवार में संपत्ति विवाद की रंजिश को लेकर एक ही परिवार के लोगों ने महिला और उसके जेठ पर लोहे के सरियों व डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल पीड़िता हुसैना बी को कोटा रेफर किया गया है। स्थानीय पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर पीड़िता ने जिला पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाकर न्याय और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। घटना 18 अगस्त की सुबह करीब 11 बजे की है। जानकारी के अनुसार भैंसरोडगढ़ स्थित नीचलागढ़ निवासी 32 वर्षीया हुसैना बी अपने घर में काम कर रही थीं। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते पड़ोस में रहने वाली नाजीया बाई, अफजान, आफताब, अशफाक और खलील हाथों में डंडे व लोहे के सरिये लेकर उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। पीड़िता जब खुद को बचाने के लिए भागी, तो आरोपियों ने उन्हें रास्ते में रोककर बेरहमी से पीटा। चीख-पुकार सुनकर बीच-बचाव करने आए उनके जेठ अल्ताब हुसैन पर भी हमला कर दिया गया। हमले में हुसैना बी के बाएं हाथ की हड्डी टूट गई तथा सिर में गंभीर चोट आने पर टांके लगे हैं, वहीं हुसैना के जेठ के सिर, आंख व कमर पर गहरी चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि मकान और संपत्ति के बंटवारे का मामला रावतभाटा सिविल कोर्ट में विचाराधीन है, जहां अदालत द्वारा स्टे ऑर्डर जारी किया गया है। कोर्ट के आदेश के बावजूद आरोपियों ने रंजिश में हमला किया। थाना स्तर पर सुनवाई न होने पर पीड़िता ने एसपी चित्तौड़गढ़ को ज्ञापन सौंपकर दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है। इधर इस मामले में दूसरे पक्ष ने भी मामला दर्ज करवाया हैं।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर