Explore

Search

November 9, 2026 11:06 pm

तेजपुर ग्रामवासियों में निकाली कांवड़ यात्रा, 51 शिवभक्तों ने लिया कांवड़

बेगूं। क्षेत्र के तेजपुर गांव में बालाजी मित्र मंडल एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। कांवड़ यात्रा में 51 शिवभक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस बार यात्रा की विशेष बात यह रही कि महिलाओं ने भी कांवड़ लेकर भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। कांवड़ यात्रा महादेव मंदिर अमरतीया से शुरू हुई, जो डीजे की धुनों, भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ तेजपुर स्थित महादेव मंदिर पहुंची। इस दौरान शिवभक्त भक्ति गीतों पर थिरकते हुए नजर आए। मंदिर पहुंचने पर भगवान महादेव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर बालाजी मित्र मंडल के सदस्य बाबूलाल धाकड़, किशन प्रजापत, राधेश्याम धाकड़, गणेश कुमार, प्रहलाद धाकड़, धर्मराज राठौर, सुनील कुमार सुथार, कन्हैयालाल धाकड़, विजय कुमार, शिवम, यशपाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर