Explore

Search

September 8, 2026 4:25 pm

पहली बार SDP प्लेटलेट्स दान कर भवानीलाल ने पेश की सेवा की मिसाल, अब तक 32 बार कर चुके हैं रक्तदान

चितौड़गढ़। जरूरत के समय किसी मरीज के लिए रक्त और प्लेटलेट्स उपलब्ध करवाना मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए टीम जीवनदाता के सक्रिय रक्तवीर एवं अनोपपुरा बेगूँ निवासी भवानीलाल धाकड़ ने जयपुर पहुंचकर हरिपुरा बेगूँ  निवासी 14 वर्षीय पायल धाकड़ के लिए अपनी पहली SDP प्लेटलेट्स दान की।
पायल के उपचार के दौरान दूसरी बार  प्लेटलेट्स की आवश्यकता होने पर टीम जीवनदाता के सदस्यों ने मदद के लिए पहल की। पायल के लिए सबसे पहले धीरज धाकड़ ने जयपुर पहुंचकर SDP प्लेटलेट्स दान की थी। इसके बाद दोबारा प्लेटलेट्स की जरूरत सामने आने पर टीम जीवनदाता के सक्रिय रक्तवीर भवानीलाल धाकड़ आगे आए और जयपुर एसएमएस हॉस्पिटल पहुंचकर SDP दान कर पायल के उपचार में सहयोग किया।
भवानीलाल धाकड़ लंबे समय से रक्तदान के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे अब तक 32 बार रक्तदान कर चुके हैं। हालांकि यह उनका पहला SDP प्लेटलेट्स दान था। पहली बार SDP दान करने के बावजूद उन्होंने मरीज की जरूरत को प्राथमिकता देते हुए जयपुर पहुंचकर प्लेटलेट्स दान किए। भवानीलाल धाकड़ ने कहा कि रक्तदान और प्लेटलेट्स दान किसी जरूरतमंद के लिए जीवन बचाने वाली मदद हो सकती है। जब किसी मरीज को हमारी जरूरत हो तो समय पर आगे आना ही सबसे महत्वपूर्ण है। टीम जीवनदाता के सदस्यों ने भवानीलाल धाकड़ के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि 32 बार रक्तदान के बाद पहली बार SDP दान करना उनके सेवा भाव को दर्शाता है। पायल के लिए पहले धीरज धाकड़ और उसके बाद भवानीलाल धाकड़ द्वारा SDP दान किया जाना समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता और सेवा भावना का सकारात्मक उदाहरण है। पायल के परिजनों ने दोनों रक्तदाताओं सहित टीम जीवनदाता का आभार जताया और पायल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर